{"_id":"681d10a25c3b215a630ba0eb","slug":"a-new-checkpoint-was-built-near-the-airport-for-security-reasons-chandigarh-news-c-16-pkl1091-704224-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सुरक्षा के मद्देनजर एयरपोर्ट के पास बनाई नई चौकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सुरक्षा के मद्देनजर एयरपोर्ट के पास बनाई नई चौकी
Fri, 09 May 2025 01:44 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Updated Fri, 09 May 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़। सुरक्षा मद्देनजर पुलिस अधिकारियों ने सेक्टर-31 थाने के अंतर्गत एक और चौकी बना दी है। यह चौकी एयरपोर्ट के पास बहलाना में बनाई गई है। इसमें औद्याेगिक क्षेत्र थाने से सब इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार को चौकी इंचार्ज लगाया गया है। इसके अलावा दो एएसआई और 15 सिपाहियों को बहलाना चौकी में तैनात किया गया है। इसमें सेक्टर-17 थाने से एएसआई सुरजीत सिंह, जिला सेल से एएसआई (एलआर) अवतार सिंह, सेक्टर -17 थाने से सिपाही सुरिंदर पाल, सेक्टर- 3 थाने से संजीव कुमार, सेक्टर- 39 थाने से अमित कुमार, इंडस्टि्रयल एरिया थाने से मस्कान, मिनाक्सी और राजीव, सेक्टर-36 थाने से सिपाही संदीप कुमार, सेक्टर-31 थाने से लविश, हल्लोमाजरा चौकी से अनिल, सेक्टर 34 थाने से मनीश, प्रिती और संजय, सेक्टर 43 बस स्टैंड चौकी से कमलजीत कौर, बापूधाम चौकी से रितू बाला, मौलीजागरां थाने से हरभजन कौर को लगाया गया है।
विज्ञापन