{"_id":"5f80c2c98ebc3e9bb80b952f","slug":"a-motorcycle-rider-escaped-after-pounce-gold-chain-from-the-neck-of-an-elderly-woman-chandigarh-news-pkl3904740197","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन झपटकर मोटरसाइकिल सवार फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन झपटकर मोटरसाइकिल सवार फरार
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में झपटमार बेखौफ होकर एक के बाद एक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा घटनाक्रम में शुक्रवार को मोटरसाइकिल पर आए दो झपटमार सेक्टर-35सी में बुजुर्ग महिला के गले से एक तोले सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। मामले की सूचना पर पहुंची सेक्टर-36 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 379/ए और 34 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
वारदात सुबह करीब 7 बजे की है। शिकायतकर्ता आशा परमार (72) सेक्टर-35सी स्थित मकान नंबर- 2184 में परिवार के साथ रहती हैं। रोजाना की तरह वह सुबह घर के नजदीक पार्क में सैर करने गई थीं। थोड़ी देर सैर करने के बाद जब वह अपने घर के पास पहुंचीं तो बाइक सवार दो युवकों ने उनकी सोने की चेन झपट ली। इस दौरान पीड़ित महिला मोटरसाइकिल सवारों के पीछे भी भागीं, लेकिन आरोपी फरार हो गए। शोरशराबे के बाद आसपास के लोग जाम हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-36 थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर पीड़ित महिला का बयान दर्ज किया। आशा परमार ने पुलिस को बताया कि उनकी करीब एक तोले सोने की चेन थी। दोनों आरोपियों में से एक ने हेलमेट पहना था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस जांच में सामने आया कि मोटर साइकिल सवारों ने वारदात के पहले गली में कई चक्कर काटे और मौके मिलते ही गले से चेन झपटकर फरार हो गए। आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस ने वारदात स्थल और आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है जल्द ही झपटमारों को दबोच लिया जाएगा। बता दें कि शहर के अलग-अलग हिस्सों में आए दिन मोबाइल व सोने की चेन झपटमारी की वारदातें सामने आ रही हैं, इसके बावजूद पुलिस इन झपटमारों तक पहुंचने में नाकामयाब साबित हुई है।