फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A minor boy was allegedly tied to a tree and beaten up by a person in Ludhiana

नाबालिग बच्चे को पेड़ से बांधकर पीटा, राहगीर ने मदद करनी चाही तो छिड़ गई बहस

Sat, 02 Mar 2019 10:24 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना Published by: राजेश सैनी Updated Sat, 02 Mar 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
A minor boy was allegedly tied to a tree and beaten up by a person in Ludhiana
police

लोगों से पैसे मांग रहे एक बच्चे को लाडोवाल टोल प्लाजा कर्मचारियों ने पकड़ लिया और रस्सी से हाथ जकड़ने के बाद उसे पेड़ से बांध दिया। दोनों कर्मचारियों ने बच्चे पर जरा सा भी तरस नहीं खाया। टोल प्लाजा पर्ची कटवाने के लिए लाइन में लगे एक व्यक्ति ने मामले की जानकारी मिलने पर साथी के साथ इसका विरोध किया। टोल प्लाजा वालों से कहासुनी के बाद उसने बच्चों को खोला। 

विज्ञापन


उसने टोल प्लाजा कर्मचारियों को काफी फटकार लगाई और इसकी जानकारी टोल प्लाजा अधिकारियों को दी। पुलिस के पास किसी ने कोई शिकायत नहीं की है। टोल प्लाजा के पास बनी झुग्गजियों में रहने वाले बच्चे अक्सर वहां लोगों से पैसे मांगते हैं। टोल प्लाजा कर्मचारियों ने कई बार बच्चों को भगाया, लेकिन कोई नहीं मानता था। शनिवार की सुबह एक बच्चे को टोल प्लाजा के दो कर्मचारियों ने पकड़कर हाथ बांध दिए। इसके बाद उसे पेड़ के साथ बांधकर पैसे छीन लिए। 
विज्ञापन


वहां से गुजर रहे दो युवक ने उसे देखा। इसी दौरान एक युवक ने इस घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया और दूसरे युवक ने बच्चे के हाथ खोले। बच्चे के हाथ पर लाल निशान पड़ गए थे। उसके बाद दोनों युवकों की टोल प्लाजा कर्मचारियों से बहस हो गई। कर्मचारियों ने तर्क दिया कि बच्चे को कई बार पैसे मांगने से रोका गया था लेकिन वह बाज नहीं आ रहा था। बच्चे ने दोनों युवकों को बताया कि आरोपियों ने उसके पैसे भी छीन लिए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद दोनों युवक ने बच्चे के पैसे भी वापस करवाए। इसके बाद दोनों युवकों ने टोल प्लाजा अधिकारियों के पास इस मामले की शिकायत की। बताया जा रहा है कि टोल प्लाजा अधिकारियों ने दोनों कर्मचारियों को तत्काल फैसला लेकर नौकरी से निकाल दिया। टोल प्लाजा अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। थाना लाडोवाला पुलिस का कहना है कि उसके पास कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।   

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed