{"_id":"65ef252da813c26fa20db56f","slug":"a-massive-fire-broke-out-in-the-power-grid-in-mohali-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: बिजली ग्रिड में लगी भयंकर आग, तीन घंटे में दमकल विभाग ने बुझाया, 40 गांवों में आपूर्ति प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: बिजली ग्रिड में लगी भयंकर आग, तीन घंटे में दमकल विभाग ने बुझाया, 40 गांवों में आपूर्ति प्रभावित
Mon, 11 Mar 2024 09:21 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, नयागांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, नयागांव (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 11 Mar 2024 09:21 PM IST
सार
पंजाब के मोहाली में बिजली ग्रिड में भीषण आग लग गई। इस वजह से करीब 40 गांवों में आपूर्ति प्रभावित हुई। दमकल विभाग ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि ढाई घंटे बात बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई।
विज्ञापन
मोहाली में पावर ग्रिड में लगी आग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मोहाली में माजरा स्थित बिजली ग्रिड में पावर ट्रांसफार्मर में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि उस पर काबू पाने में दमकल विभाग को तीन घंटे लगे। आग लगने की वजह से न्यू चंडीगढ़ मुल्लांपुर, नयागांव, सिसवां, कांसल समेत करीब 40 गावों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। आग की सूचना मिलने पर खरड़ और मोहाली से दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद उस पर काबू पाया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह छह बजे बिजली ग्रिड में चिंगारी से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। लपटें और धुएं का गुबार दूर तक देखा जा सकता था। आग पर काबू पाने की कोशिश वहां मौजूद कर्मचारियों ने की मगर सफलता नहीं मिली। इसके बाद दमकल विभाग को सूचित किया गया है। दमकल विभाग ने तीन घंटे में आग पर काबू पाया है।
विज्ञापन
एसडीओ के मुताबिक ढाई घंटे बाद प्रभावित इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। हालांकि ग्रिड की मरम्मत में अभी समय लगेगा। आग लगने की वजह अंदरूनी खराबी बताई जा रही है।
विज्ञापन