{"_id":"5ba52392867a557fee026838","slug":"a-man-of-rohtak-and-girl-of-czechoslovakia-married-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस भारतीय ने जड़ा ऐसा सिक्सर कि दिल दे बैठी विदेशी गोरी, भारत आकर दोनों ने रचाया ब्याह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस भारतीय ने जड़ा ऐसा सिक्सर कि दिल दे बैठी विदेशी गोरी, भारत आकर दोनों ने रचाया ब्याह
विजेंद्र कौशिक, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Updated Sat, 22 Sep 2018 03:59 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेटर नवाब पटौदी और फिल्म अभिनेत्री शर्मिला टैगौर की प्रेम कहानी एक बार फिर जिंदा हो गई है। रोहतक के छोरे रवि बजाड़ ने लंदन में मिडलसेक्स विवि की तरफ से खेलते हुए ऐसा सिक्सर मारा कि साथ पढ़ने वाली चेकोस्लोवाकिया की लुसिका कसासोवा उन्हें दिल दे बैठीं। दोनों ने गुरुवार शाम रोहतक आकर हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली।
विज्ञापन
शनिवार सुबह दोनों हनीमून मनाने आस्ट्रेलिया के सिडनी रवाना होंगे। रवि नजदीकी गांव मकड़ौली खुर्द गांव का रहने वाला है और 2010 से लंदन में पढ़ाई कर रहा था। अब इंजीनियर की जॉब करने लगा है। जबकि लुसिका अमेरिकन की टूरिज्म कंपनी में मैनेजर के पद पर लंदन में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
रवि उर्फ चिंटू बजाड़ ने अमर उजाला से शादी की खुशी साझा करते हुए बताया कि उसके पिता ऋषिकेश किसान हैं और गांव से तीन किलोमीटर दूर खेतों में मकान बनाकर रहते हैं। बेटी की पढ़ाई के लिए पहले से सतर्क रवि के पिता ने बेटे को माडल स्कूल में दाखिल दिलवाया, जहां से 12वीं करने के बाद रवि ने एनडीए की परीक्षा दी, लेकिन काउंसिलिंग फॉर्म गलत भरने के कारण वह दाखिला नहीं ले सका।
विज्ञापन
इसके बाद उसने विदेश में पढ़ाई करने का फैसला किया। रवि ने बताया कि वह 2009 में इंग्लैंड चला गया और मिडलसेक्स विवि से पहले रॉबोटिंग में बैचलर डिग्री की। इसके बाद मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की।
एक सिक्सर से आया लुसिका का दिल
रवि ने बताया कि 2016 में जब वे विवि की टीम की तरफ से क्रिकेट मैच खेल रहे थे, उस समय लुसिका भी मैच देखने आई हुई थीं। वह विवि में ही टूरिज्म का कोर्स कर रही थीं। कप्तानी करते हुए रवि ने एक शानदार सिक्सर मारा। इसके बाद लुसिका से बातचीत शुरू हो गई। एक दिन रवि अपनी दिल्ली की रहने वाली दोस्त राधिका के बर्थ डे पर गया हुआ था, जो लंदन में ही रहती है। वहीं पर लुसिका भी आई हुई थीं। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकी बढ़ती गई, जो प्यार में बदल गई। लुसिका को लेकर इंडिया आया और घर वालों से मिलवाया। दोनों परिवारों की सहमति के बाद हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली।
लुसिका बोलीं-मैं रोहतक की जाटणी
29 वर्षीय लुसिका चंद हिंदी की लाइन बोल लेती हैं। जैसे, आपने खाना खा लिया, आप कैसे हो। रवि ने बताया कि जब उससे बताया गया कि अब वह हरियाणा में आ गई है और रोहतक की जाटणी बन गई है। तो वह टूटे-फूटे शब्दों में बोल लेती हैं कि, मैं रोहतक की जाटणी हूं।
आज आस्ट्रेलिया रवाना होगा नवविवाहिता जोड़ा
हनीमून के लिए रवि ने आस्ट्रेलिया के सिडनी शहर को चुना है। दोनों शनिवार को दिल्ली से सिडनी के लिए रवाना होंगे। शुक्रवार को दिनभर सामान पैक करने में लगे रहे। लुसिका का भाई पीटर व परिवार के दूसरे सदस्य कल ही चेकोस्लोवाकिया रवाना हो जाएंगे। हनीमून के बाद रवि व लुसिया लंदन जाएंगे। रवि को इंग्लैंड की नागरिकता मिल चुकी है।