फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A man died after heart attack in Abohar of Punjab

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, कार्ड बांटने जा रहे पिता को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में मौत

Mon, 02 Dec 2019 06:33 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 02 Dec 2019 06:33 PM IST
विज्ञापन
A man died after heart attack in Abohar of Punjab
खंभे से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : अमर उजाला

बेटे की शादी के कार्ड बांटने कार पर जा रहा व्यक्ति हार्ट अटैक से बेहोश हो गया। जिससे उसकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक खंभे से टकरा गई। परिजनों ने उसे तुरंत कार से निकालकर डॉक्टर के पास पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। घटना के बाद शादी वाले परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। 

विज्ञापन


इस कार में सवार दूसरा व्यक्ति भी मामूली रूप रूप से चोटिल हुआ है। करीब 60 वर्षीय राम निवास के बेटे अरुण की शादी 12 दिसंबर को है। सोमवार सुबह वह अपने एक रिश्तेदार के साथ कार में सवार होकर निमंत्रण पत्र बांटने जा रहा था कि जब वह जोहड़ी मंदिर के पास पहुंचा तो अचानक हार्ट अटैक आने से वह बेहोश हो गया और गाड़ी सड़क किनारे खंभे से टकरा गई। रिश्तेदार ने इसकी सूचना परिजनों को दी, जिन्होंने राम निवास को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed