फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Man Complaint on Bihar Control Room to not getting ration

बिहार कंट्रोल रूम में प्रवासी ने किया फोन, हरकत में आई पुलिस, पहुंची घर तो मिला 15 दिन का राशन

Fri, 10 Apr 2020 09:33 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 10 Apr 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
A Man Complaint on Bihar Control Room to not getting ration
राशन न मिलने की प्रवासी की शिकायत पर जांच करते पुलिस कर्मचारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

राजपुरा में रहने वाले एक प्रवासी व्यक्ति ने बिहार कंट्रोल रूम में फोन करके राशन न मिलने की सूचना दी। इससे हरकत में आई सिटी पुलिस ने सूचना देने वाले व्यक्ति के घर जाकर देखा तो उसके घर पर 15 दिन से ज्यादा का राशन रखा हुआ था। पुलिस ने फिलहाल शिकायतकर्ता को चेतावनी देकर छोड़ दिया। 

विज्ञापन


सिटी थाना प्रभारी बलविंद्र सिंह ने बताया कि डीएसपी राजपुरा एएस औलख ने उन्हें सूचित किया कि कंट्रोल रूम से फोन आया है कि राजपुरा में रहने वाले एक प्रवासी व्यक्ति ने राशन न मिलने की शिकायत बिहार कंट्रोल रूम में की। एएसआई सुरजीत सिंह व एएसआई मुहम्मद नसीम पुलिस टीम के साथ प्रीत कालोनी में रहने वाले प्रवासी संतोष कुमार के घर पहुंचे तो पुलिस ने उसकी रसोई की जांच की। 
विज्ञापन


जांच में 20 किलो चावल, आटा, घी, चीनी, सब्जियां व अन्य सामान रखा हुआ था। लगभग 15 दिन से ज्यादा का राशन मौजूद थे। इतना ही नहीं उक्त प्रवासी पहले भी समाज सेवी संस्थाओं से राशन ले चुका था। इसके चलते पुलिस ने राशन न मिलने की झूठी शिकायत देने वाले व्यक्ति को चेतावनी देकर छोड़ दिया। लोगों से अपील की गई कि वह अपने घरों में जरूरत से ज्यादा राशन जमा न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed