{"_id":"5e9893fd8ebc3e71195f9d9f","slug":"a-man-commits-suicide-at-a-park-in-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला: पार्क में युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, कारणों का नहीं हुआ खुलासा, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला: पार्क में युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, कारणों का नहीं हुआ खुलासा, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 16 Apr 2020 10:51 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला ( हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला ( हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 16 Apr 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला के सेक्टर-15 स्थित पेट्रोल पंप के समीप छोटे पार्क की हट पर एक युवक ने गुरुवार की सुबह फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक ने हट की ग्रिल पर रस्सी से फंदा लगाया। सूचना मिलने पर स्थानीय चौकी के पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और युवक को नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरी जांच में युवक को मृत घोषित पाया गया।
विज्ञापन
मृतक की जेब से मिले पर्स व अन्य कागजात से उसकी पहचान गांव बुढ़नपुर के रहने वाले संजीव कुमार के रूप में हुई है। सेक्टर-19 चौकी के इंचार्ज गुलाब सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण से बचाव के लिए संजीव के शव को पीपीई किट पहनकर फंदे से नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया था।
विज्ञापन
शुरुआती जांच में पता लगा है कि संजीव शराब के सेवन का आदी था और करीब डेढ़ महीने से वह घर से बाहर था। फिलहाल पुलिस खुदकुशी के स्पष्ट कारणों का पता लगाने के प्रयास में जुटी है। इस संबंध में पुलिस संजीव के पारिवारिक सदस्यों से भी पूछताछ में जुटी है। पुलिस शव को मॉर्चरी में रखवाकर आगामी जांच में जुटी है।
विज्ञापन