फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Mahindra pickup driver hit 15 vehicles parked on road side in Manimajra of Chandigarh

चंडीगढ़ में उत्पात: महिंद्रा पिकअप चालक ने सड़क किनारे खड़े 15 वाहनों को मारी टक्कर, बिजली का खंभा भी तोड़ा 

Fri, 09 Jul 2021 03:45 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा (चंडीगढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा (चंडीगढ़) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 09 Jul 2021 03:45 PM IST
सार

आरोपी चालक की यह करतूत शहर में कई जगह लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। अब पुलिस इन फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
A Mahindra pickup driver hit 15 vehicles parked on road side in Manimajra of Chandigarh
मनीमाजरा में टूटी पड़ी एक्टिवा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चंडीगढ़ के मनीमाजरा में एक महिंद्रा पिकअप चालक ने उत्पात मचा दिया। आरोपी ने सड़क किनारे खड़े लगभग 15 वाहनों को टक्कर मार दी वहीं बिजली का एक खंभा भी तोड़ दिया। घटना शुक्रवार सुबह चार बजे की बताई जा रही है। वारदात कई सीसीटीवी कैमरों में कैद भी हो गई है। 

विज्ञापन


शुक्रवार तड़के 4 बजे एक महिंद्रा पिकअप चालक मनीमाजरा में फौजी ढाबे की तरफ से एक कार को टक्कर मारता हुआ, शांति नगर की सड़क से होता हुआ, डेरा साहिब मोहल्ले में कार व अन्य वाहनों को टक्कर मारता हुआ मेन बाजार पहुंचा। मेन बाजार में उसने एक्टिवा, मोटरसाइकिल और सड़क किनारे खड़ी अन्य कई कारों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। 
विज्ञापन



मेन बाजार से जब कार चालक खेड़ा बाबा मंदिर के पास से निकला तो मंदिर के सामने लगे एक बिजली के खंभे को भी टक्कर मारकर तोड़ दिया। आरोपी चालक ने छोटे-बड़े मिलाकर कुल 15 वाहनों को क्षतिग्रस्त किया है। जगह जगह लगे सीसीटीवी कैमरे में महिंद्रा पिकअप चालक की करतूत रिकॉर्ड हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीमाजरा पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि चालक के पकड़े जाने के बाद ही पता चल पाएगा कि वह नशे में था या फिर गाड़ी चोरी करके भाग रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed