फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A line of young people at the Capitol Complex... Deepak's photo won the first prize.

Chandigarh News: कैपिटल कांप्लेक्स में युवाओं की लाइन...दीपक की इस तस्वीर ने जीता पहला पुरस्कार

Tue, 23 Sep 2025 02:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
A line of young people at the Capitol Complex... Deepak's photo won the first prize.
चंडीगढ़। विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित फोटोग्राफी प्रतियोगिता 2025 के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। सेक्टर-22बी में रहने वाले दीपक अरोड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी तस्वीर कैपिटल कांप्लेक्स की है, जिसमें युवाओं की लाइन नजर आ रही है। सेक्टर-55 के अंकुश बग्गा को द्वितीय पुरस्कार मिला, जबकि मोहाली के सन्नी एन्क्लेव में रहने वाले मोहित कुमार तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। इनमें सेक्टर-21सी के नवनीत सैनी, जीरकपुर के रोहित सिंह, सेक्टर-19सी की बिवांशी, सेक्टर-18बी के अनुज जैन और मोहाली के सेक्टर-59 में रहने वाले रमनदीप कौर शामिल हैं। ये सभी तस्वीरें सेक्टर-16 स्थित अंडरपास में प्रदर्शित की गई हैं। यह प्रदर्शनी 23 से 28 सितंबर तक रोजाना दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक चलेगी। इस प्रदर्शनी में शहर की खूबसूरती, पर्यटन स्थलों और लोगों की जीवनशैली को तस्वीरों के जरिए प्रदर्शित किया गया है।
विज्ञापन


तीन म्यूजिकल इवनिंग का आयोजन होगा
23 सितंबर को सुबह 7 बजे से रन फॉर टूरिज्म का आयोजन होगा। यह दौड़ सुखना लेक लाइट प्वाइंट से शुरू होकर कैपिटल कॉम्प्लेक्स स्थित टूरिस्ट इंफॉर्मेशन सेंटर तक जाएगी। 24 सितंबर को सुबह 11 बजे सेक्टर-5 स्थित पियरे जनरेट म्यूजियम में पेंटिंग प्रतियोगिता होगी। 25 सितंबर को सुबह 6:30 बजे मॉर्निंग रागा का आयोजन सुखना लेक पर होगा। 26 सितंबर को शाम 6 बजे सेक्टर-42 स्थित न्यू लेक में पंजाबी म्यूजिकल नाइट होगी। इस मौके पर मशहूर गायक युवराज हंस लाइव परफॉर्म करेंगे। 27 सितंबर को शाम 6 बजे सेक्टर-17 प्लाजा में बॉलीवुड बीट्स-बैंड परफॉर्मेंस होगी, जहां लोग बॉलीवुड गानों पर झूम सकेंगे। 28 सितंबर को समापन अवसर पर शाम 6 बजे बॉलीवुड म्यूजिकल नाइट का आयोजन होगा। इसमें लोकप्रिय गायिका सिमर कौर लाइव प्रस्तुति देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed