फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A high speed auto collided with a parked Audi car and overturned in the middle of the road

Chandigarh News: तेज रफ्तार ऑटो खड़ी ऑडी कार से टकराकर बीच सड़क पलटा

Fri, 10 Jan 2025 12:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
A high speed auto collided with a parked Audi car and overturned in the middle of the road
चंडीगढ़। शहर के सेक्टर-43/44 की डिवाइडिंग रोड पर वीरवार शाम सड़क किनारे खड़ी ऑडी कार को तेज रफ्तार ऑटो ने ठोक दिया। कार से टकराते से प्लास्टिक के सामान से भरा ऑटो सड़क के बीचोबीच पलट गया। राहगीरों ने आनन-फानन में नीचे दबे चालक को बाहर निकाला, जिसके सिर से खून बह रहा था। इस दौरा जाम भी लग गया। हेल्पलाइन नंबर-112 पर सूचना पाते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले में जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

हुआ यूं कि पंजाब नंबर (पीबी65बीडी-0699) का ऑटो सेक्टर-17 बस चौक से मोहाली की ओर जा रहा था। करीब चार बजे मोहाली जाते समय सेक्टर-43/44 की डिवाइडिंग रोड पर लाइट पॉइंट से थोड़ा आग पहुंचा तो अचानक उसके आग एक अन्य वाहन ने ब्रेक लगा दी। चालक ने अपने से आगे वाहन की ब्रेक लगने पर तेज रफ्तार ऑटो सड़क बायीं ओर मोड़ दिया। लेकिन वहां सड़क किनारे पहले सीएच01एआर-0500 नंबर की ऑडी कार खड़ी थी, ऑटो उसकी पिछली लाइट साइड टकरा गया। रफ्तार अधिक तेज होने के कारण ऑडी कार से टक्कर लगते ही ऑटो सड़क के बीचोबीच पलट गया और उसमें रखा प्लास्टिक का सारा सामान व डिस्पोजल गिलास का बंडल सड़क पर बिखर गया। ऑटो चालक खुद नीचे दब गया। लोगों ने उसे बाहर निकाला।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में जांच शुरू की

पुलिस पीसीआर व सेक्टर-22 पुलिस चौकी मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया। बाकायदा पुलिस ने घटनास्थल सहित दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों की फोटो व वीडियोग्राफी भी करवाई ताकि मामले में आगामी कार्रवाई की जा सके। हादसे में ऑटो का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया जबकि ऑडी गाड़ी की पिछली लाइट व बंपर टूट कर बाहर निकल गया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed