फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A grand religious gathering took place at Nirmal Dera Manimajra, where saints and sages paid tribute.

Chandigarh News: निर्मल डेरा मनीमाजरा में भव्य धार्मिक समागम, संत-महात्माओं ने दी श्रद्धांजलि

Thu, 02 Apr 2026 02:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
A grand religious gathering took place at Nirmal Dera Manimajra, where saints and sages paid tribute.

विज्ञापन

मनीमाजरा। समाधिगेट मोहल्ले स्थित निर्मल डेरा मनीमाजरा में महंत बलदेव सिंह की अध्यक्षता में महंत देवा सिंह, महंत जय सिंह, महंत गणेशा सिंह और महंत राम सिंह की बरसी भोग के अवसर पर भव्य धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की संगत ने बड़ी संख्या में पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस दौरान महंत जसविंदर सिंह कोठारी (निर्मल पंचायती अखाड़ा, कनखल, हरिद्वार), महंत बलवंत सिंह (शुकदेव कुटी आश्रम, हरिद्वार), महंत जगदीश सिंह लूलो, जत्थेदार लाखबीर सिंह (बुड्ढा दल), ज्ञानी हरसिमरन सिंह (अंबाला), ज्ञानी चरणजीत सिंह (हेड ग्रंथी, गुरुद्वारा अंब साहिब, मोहाली), जत्थेदार जगदीप सिंह लोहत, महंत जोगा सिंह (निर्मल बुंगा साहोड़ा), जगतार सिंह जग्गा (भाजपा) तथा अकाली दल के प्रधान सुरजीत सिंह राजा प्रमुख रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन


इस दौरान हजूरी रागी भाई अमनदीप सिंह ने भावपूर्ण कीर्तन प्रस्तुत किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के समापन पर संगत के लिए विशाल लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



नि:शुल्क शुगर व स्वास्थ्य जांच शिविर में उमड़ी भीड़
निर्मल आयुर्वेद ट्रस्ट की ओर से मंगलवार को डेरा में विशाल नि:शुल्क शुगर एवं स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में आसपास के क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। डॉ. जगमीत सिंह ने मरीजों की शुगर, ब्लड प्रेशर समेत अन्य स्वास्थ्य संबंधी जांच की। शिविर में मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed