फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A grand lighting show was organised at Kiran Theatre Block.

Chandigarh News: किरण थिएटर ब्लॉक में भव्य लाइटिंग शो आयोजित

Thu, 18 Sep 2025 01:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
A grand lighting show was organised at Kiran Theatre Block.
चंडीगढ़। प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर किरण थिएटर ब्लॉक सेक्टर 22-डी की मार्केट एसोसिएशन ने लाइटिंग शो आयोजित किया। मार्केट एसोसिएशन के प्रधान परवीन दुग्गल के नेतृत्व में इसका आयोजन किया गया। इस शो का नगर निगम चंडीगढ़ के कमिश्नर अमित कुमार ने उद्घाटन किया। शाम का मुख्य आकर्षण हैप्पी बर्थडे पीएम संदेश का 300 फीट से अधिक ऊंचाई पर प्रदर्शित किया गया। जिसने वहां मौजूद स्थानीय निवासियों और दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। परवीन दुग्गल ने कहा कि यह आयोजन केवल उत्सव मनाने का प्रयास नहीं है, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाने का भी एक माध्यम है। इस लाइटिंग शो के तहत स्वच्छता, सुरक्षा और साइबर फ्रॉड से बचाव पर डिजिटल जागरूकता संदेश नियमित रूप से प्रदर्शित किए जाएंगे। साथ ही आने वाले त्योहारों पर शुभकामना संदेश भी साझा किए जाएंगे। एसोसिएशन ने घोषणा की कि यह लाइटिंग शो लोहड़ी तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed