फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Follower commits suicide after baba ram singh death

हरियाणा : करनाल में संत बाबा राम सिंह के निधन से आहत था बुजुर्ग, ट्रैक्टर के नीचे आकर दी जान

Thu, 17 Dec 2020 04:12 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, निसिंग (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, निसिंग (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 17 Dec 2020 04:12 PM IST
विज्ञापन
A Follower commits suicide after baba ram singh death
बुजुर्ग ने जान दी - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

सिंघड़ा नानकसर गुरुद्वारा प्रबंधक संत राम सिंह की मौत से आहत बुजुर्ग किसान ने गुरुवार को ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे आकर जान दे दी। हालांकि पुलिस ने इस मामले में मृतक के बेटे के बयान पर धारा-174 के तहत इत्तफाकिया कार्रवाई की है। गांव ठरवा निवासी जसबीर सिंह (56) बाबा राम सिंह का अनुयायी था और उनसे काफी प्रभावित भी था। 

विज्ञापन


अक्सर उनके दर्शन के लिए गुरुद्वारा परिसर में आता था। जसबीर पहले जलमाना के निजी स्कूल में पढ़ाता था बाद में गांव में ही पंचायत की ओर से सरकारी स्कूल में पढ़ा रहा था। मार्च में कोरोना महामारी के बाद घर पर ही था और अपनी आठ एकड़ जमीन पर खेती करता था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जसबीर गुरुवार दोपहर 1:00 बजे के आसपास गुरुद्वारे से अंदर बाहर बार-बार चक्कर लगा रहा था। 
विज्ञापन



तभी वह अचानक गुरुद्वारा नानकसर के अंदर जा रही लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे रोकने का भी प्रयास किया। थाना प्रभारी रामफल ने बताया कि मृतक के बेटे अनिरुद्ध के बयान पर 174 के तहत कार्रवाई की है। अनिरुद्ध ने पुलिस को बयान दिया है कि उसके पिता अचानक नीचे गिर गए और ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे आ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed