{"_id":"60affa4450b9fa10404d3788","slug":"a-farmer-murder-in-hoshiarpur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"होशियारपुर: कांग्रेस के जिला महासचिव बलविंदर मान के चाचा की अज्ञात बदमाशों ने की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होशियारपुर: कांग्रेस के जिला महासचिव बलविंदर मान के चाचा की अज्ञात बदमाशों ने की हत्या
Fri, 28 May 2021 02:30 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़शंकर( होशियारपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़शंकर( होशियारपुर)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 28 May 2021 02:30 AM IST
सार
पुलिस वारदात की जांच में जुटी है। शव को गढ़शंकर के सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गांव टूटोमजारा के 79 वर्षीय किसान की अज्ञात बदमाशों ने निर्ममता से हत्या कर दी। मृतक हरभजन सिंह के पुत्र मनदीप सिंह और भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार की रात उनके पिता हमेशा की तरह खाना खाने के बाद घर से दूर डंडेवाल गांव को जाते कच्चे रास्ते पर पशुओं की हवेली में सोने चले गए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सुबह उन्हें गांव के धर्मजीत सिंह नाम के व्यक्ति ने फोन कर बताया कि आपके पशु इधर-उधर घूम रहे हैं और खटिया पर उसके पिता का शव पड़ा है। जब वह हवेली पर पहुंचे तो देखा कि अज्ञात बदमाशों ने उनके पिता के सिर पर बांस से कई वार किए थे इस कारण उनके पिता की मौत हो गई। बता दें कि मृतक हरभजन सिंह कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव बलविंदर उर्फ बिंदू मान के चाचा थे।
विज्ञापन
जानकारी मिलते ही एसएचओ माहिलपुर सतविंदर सिंह धालीवाल और एएसपी गढ़शंकर तुषार गुप्ता घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल गढ़शंकर के शवगृह में रखवा दिया है। उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है उसके बाद ही किसे नतीजे पर पहुंचा जा सकता है।
विज्ञापन