{"_id":"5fd39bd3d8d79f726a76192e","slug":"a-farmer-died-due-to-heart-attack-during-kisan-andolan-in-bahadurgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलन में दिल का दौरा पड़ने से एक किसान की मौत, दूसरे को लकवा मारा, पीजीआई में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलन में दिल का दौरा पड़ने से एक किसान की मौत, दूसरे को लकवा मारा, पीजीआई में भर्ती
Fri, 11 Dec 2020 09:59 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 11 Dec 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के बहादुरगढ़ में किसान आंदोलन में शामिल एक बुजुर्ग किसान की गुरुवार की रात दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। शव को नागरिक अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। इसकी सूचना पाकर परिजन भी बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में पहुंच गए हैं, हालांकि अभी पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। वहीं एक अन्य बुजुर्ग को लकवे की शिकायत होने पर नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन
गुरुवार की रात किसान आंदोलन में शामिल पंजाब के धुरी शहर के महेश नगर निवासी कृष्ण लाल पुत्र मलकी राम को अचानक दिल का दौरा पड़ गया। साथी किसान उन्हें अस्पताल ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही पंजाब से परिजन भी पहुंचे। मृतक की उम्र 65 वर्ष बताई गई है। दूसरी ओर आंदोलन में शामिल एक अन्य 65 वर्षीय बुजुर्ग सुखदेव सिंह पुत्र जरनैल सिंह लकवा पीड़ित हो गए।
विज्ञापन
धरनास्थल पर प्रतिदिन दो हजार से अधिक ओपीडी
एसएमओ डॉ. विनय कुमार ने बताया कि सर्दी के मौसम में आमतौर पर ओपीडी बढ़ जाती हैं। धरना स्थलों पर भी बनाई गई प्राइमरी मेडिकल केयर यूनिट में प्रतिदिन दो हजार से अधिक ओपीडी हो रही हैं। मेडिकल केयर यूनिट में सेवारत चिकित्सक किसानों को सर्दी में आमतौर पर होने वाली बीमारियों से बचाव के बारे में भी सलाह भी दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि इमरजेंसी सेवाओं के लिए मेडिकल केयर यूनिट में एंबुलेंस सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त चार एंबुलेंस नागरिक अस्पताल में स्टैंड बाई रखी गई हैं।
विज्ञापन