फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Family gave important message in the marriage of daughter in Narnaul

यहां बेटा-बेटी एक समान: घोड़ी पर बेटी का निकाला बनवारा, माता-पिता डीजे पर जमकर थिरके

Fri, 04 Nov 2022 06:49 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 04 Nov 2022 06:49 PM IST
सार

पूजा ने बताया कि लड़कों की तरह बनवारा निकालने से वह बहुत खुश हैं। पिता ने हमेशा बेटी नहीं बेटा ही माना है। हमेशा बेटे से अधिक प्यार किया है।

विज्ञापन
A Family gave important message in the marriage of daughter in Narnaul
परिवार ने घोड़ी पर बेटी का बनवारा निकाला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के नारनौल जिले के गांव कलवाड़ी में गुरुवार की शाम को एक शिक्षित परिवार ने अपनी बेटी पूजा की शादी में घोड़ी पर बनवारा निकालकर लड़का-लड़की में भेदभाव खत्म करने का संदेश दिया। इस मौके पर सभी रिश्तेदारों ने डीजे पर जमकर डांस किया। बेटी के बनवारे में पिता मुकेश कुमार और माता सुनीता देवी ने परफ्यूम लगावै चुन्नी में, गाने में जमकर डांस किया। 

विज्ञापन


पूजा एमएससी पास हैं और वह लुधियाना में डाक सहायक के पद पर कार्यरत हैं। भाई नितिन यादव पंचकूला उपायुक्त कार्यालय में लिपिक के पद पर कार्यरत है। वहीं पिता हरियाणा रोडवेज में बस ड्राइवर हैं। पूजा के भाई नितिन यादव ने बताया कि शादी चार नवंबर को निर्धारित की गई थी। घर में एक बेटी होने की वजह से उसकी शादी धूमधाम से करने का निर्णय लिया गया। 
विज्ञापन


लोगों में अच्छा संदेश देने के उद्देश्य से बहन का डीजे पर बनवारा निकालने का फैसला किया गया। गुरुवार की रात को पूजा का बनवारा निकाला गया। इस मौके पर रिश्तेदार और ग्रामीण महिलाओं ने खूब डांस किया। पूरे परिवार में एक खुशी का माहौल बना है। पूजा ने बताया कि लड़कों की तरह बनवारा निकालने से वह बहुत खुश हैं। पिता ने हमेशा बेटी नहीं बेटा ही माना है। हमेशा बेटे से अधिक प्यार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed