फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Drone Found Near Attari Border in Amritsar of Punjab

खतरनाक साजिश रच रहा पाक, पंजाब में फिर ड्रोन मिलने से हड़कंप, एक आतंकी भी गिरफ्तार

Sat, 28 Sep 2019 12:10 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 28 Sep 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
A Drone Found Near Attari Border in Amritsar of Punjab
सांकेतिक तस्वीर

स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) ने पाकिस्तान सीमा के साथ सटे गांव महावा में खेत से एक और पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया है। जिस जगह से यह ड्रोन बरामद हुआ, वहां से बीएसएफ की पोस्ट सिर्फ 300 मीटर दूर है। इसके अलावा पुलिस ने खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स  (केजेडएफ) के एक और आतंकी शुभदीप सिंह को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


पंजाब पुलिस व काउंटर इंटेलिजेंस विंग द्वारा गिरफ्तार किए गए खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के चार आतंकवादियों से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह पुलिस ने महावा गांव में छापामारी की। पुलिस के साथ गिरफ्तार आतंकवादी आकाशदीप भी था। 
विज्ञापन


आकाशदीप ने उस स्थान के बारे में जानकारी दी, जहां ड्रोन छिपाया गया था। यह ड्रोन भी हथियारों की डिलीवरी के दौरान क्रैश हो गया था। बरामद किया गया ड्रोन पांच फुट लंबा है और पांच किलो भार उठा सकता है।  उधर, महावा गांव के लोगों के अनुसार उन्होंने कुछ दिन पहले एक ड्रोन गांव के पास उड़ता देखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाकी दो ड्रोन का पता लगाने के लिए पूछताछ जारी 
गिरफ्तार आतंकवादियों ने स्वीकार किया है कि अमृतसर व तरनतारन के सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन से हथियार फेंकने के लिए चार ड्रोन का इस्तेमाल किया गया है। पुलिस को दो दिन पहले तरनतारन के सीमावर्ती गांव झब्बाल में भी एक अधजला ड्रोन मिला था। शेष दो ड्रोन कहां हैं, इस बारे में आतंकियों से पूछताछ जारी है। अन्य ड्रोन की तलाश के लिए बीएसएफ ने भी सीमावर्ती गांवों में सर्च अभियान तेज कर दिया है। 

शुभदीप की हथियारों को ठिकाने लगाने में अहम भूमिका 
जर्मनी में छिपे आतंकी गुरमीत सिंह बग्गा के भाई की गिरफ्तारी के बाद खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के एक और आतंकी शुभदीप सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। शुभदीप सिंह के खिलाफ पहले भी स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल में अवैध हथियार रखने का मामला दर्ज है। सूत्रों के अनुसार तरनतारन के गांव चीचा का रहने वाला शुभदीप पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये गिराए गए हथियारों को ठिकाने लगाने में अहम भूमिका निभाई है। 

तरनतारन में मिले दो बम
तरनतारन के पट्टी के अधीन गांव लोहका के तारकोल प्लांट से दो बम बरामद हुए हैं। तारकोल प्लांट में रहने वाली उषा रानी ने बताया कि जब वह प्लांट में लगे पेड़ों की काट छांट कर रही थी तो वहां पर उसने दो बम देखे। उसने तुरंत गांव के सरपंच अजीत सिंह को सूचना दी। बम को देखने के बाद तारकोल प्लांट में कार्य करने वाली लेबर वहां से तुरंत हट गई।

 सरपंच अजीत सिंह की तरफ से बम मिलने की सूचना चौकी कैरों के इंचार्ज सतपाल सिंह को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की नाकाबंदी की और लोगों को निर्देश दिए कि वह बम के पास न जाएं। पुलिस ने दोनों बमों को कब्जे में ले लिया है।

तरनतारन के एसएसपी ध्रुव दहिया ने कहा कि जिस स्थान से बम बरामद हुए हैं वहां पर पहले आर्मी की छावनी हुआ करती थी। घटनास्थल के पास आर्मी के जवान प्रैक्टिस किया करते थे। बरामद किए गए बम पुराने और खस्ता हाल हैं। उन्होंने कहा फिर भी पुलिस द्वारा क्षेत्र की नाकाबंदी कर शनिवार सुबह विशेष सर्च अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed