{"_id":"689a49e0089fd1e13e0999d0","slug":"a-dedicated-game-will-be-made-for-specially-abled-players-chandigarh-news-c-16-pkl1091-788587-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: विशेष रूप से सक्षम खिलाड़ियों के लिए समर्पित खेल बनेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: विशेष रूप से सक्षम खिलाड़ियों के लिए समर्पित खेल बनेगी
विज्ञापन
चंडीगढ़। खेल परामर्श परिषद की नवगठित स्थायी समिति की पहली बैठक सेक्टर-42 स्थित खेल परिसर में समिति के अध्यक्ष संजय टंडन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें बताया गया कि सेक्टर 39 के स्विमिंग पूल को ऑल-वेदर स्विमिंग पूल में परिवर्तित करने के की निविदा स्वीकृत हो चुकी है। यह काम 31 अक्टूबर 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा।
इसके अतिरिक्त, सेक्टर 42 के बास्केटबॉल हॉल, सेक्टर 42 व सेक्टर 18 के हॉकी स्टेडियम तथा लेक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को राष्ट्रीय स्तर के मानकों के अनुरूप उन्नत किया जा रहा है, ताकि चंडीगढ़ में अधिकाधिक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा सकें। इसके अलावा खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल विकसित किया गया है। इसको राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। विशेष रूप से सक्षम खिलाड़ियों के लिए समर्पित खेल नीति भी तैयार की जा चुकी है, जिसे शीघ्र जारी किया जाएगा।
निदेशक खेल सौरभ कुमार अरोड़ा खेल विभाग द्वारा की गई प्रमुख पहलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के बहुउद्देश्यीय हॉल, ओलंपिक मानक स्विमिंग पूल एवं बालिका छात्रावास के निर्माण का प्रस्ताव प्रारंभ कर दिया गया है।