{"_id":"5e32c7638ebc3e4b1902388b","slug":"a-dead-body-found-in-a-canal-in-ludhiana-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से अनबन के बाद गुस्से में घर से हुआ फरार, अगले दिन नहर में मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी से अनबन के बाद गुस्से में घर से हुआ फरार, अगले दिन नहर में मिली लाश
Thu, 30 Jan 2020 06:35 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 30 Jan 2020 06:35 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी से झगड़ा करने के बाद घर से चले गए डाबा के हरनामपुरा विश्वास नगर इलाके में रहने वाले सतनाम सिंह उर्फ सोनू (30) ने बुधवार को ही सिधवां नहर में कूद कर जान दे दी। परिजन बुधवार से ही उसे ढूंढते रहे लेकिन गुरुवार की सुबह नहर में शव देख किसी राहगीर ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद थाना डाबा की पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकलवाया गया। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। जांच अधिकारी एएसआई तरसेम सिंह ने बताया कि सतनाम सिंह मजदूरी करता था। सतनाम ने कुछ समय पहले ही अपना घर बनाया है। बुधवार को उसकी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो गई। दोनों में काफी झगड़ा हुआ और वह झगड़ा करने के बाद मोबाइल घर पर ही फेंककर फरार हो गया।
विज्ञापन
परिजनों ने सोचा कि गुस्सा ठंडा होने के बाद वह घर लौट आएगा लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने सोनू की तलाश शुरु कर दी। सारी रात तलाश करने के बावजूद भी सोनू का कुछ पता नहीं चला। गुरुवार की सुबह नहर में शव देख किसी राहगीर ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। पहले तो पहचान हो नहीं रही थी। पुलिस ने सोनू के परिजनों को बुला पहचान करवाई तो उन्होंने पहचान किया जिसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन