फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A culprit was caught in firing case from Hisar

शराब कारोबारी फायरिंग मामले में हिसार से एक बदमाश पकड़ा

Tue, 09 Jun 2020 02:36 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
A culprit was caught in  firing case from Hisar
चंडीगढ़। पंजाब और चंडीगढ़ के शराब कारोबारी अरविंद सिंगला के सेक्टर-33 स्थित भाई के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में शूटर को पकड़ने हरियाणा गई टीम लौट आई है। सूत्रों के अनुसार पुलिस एक बदमाश को हिसार से हिरासत में लेकर आई है। मंगलवार को मामलें में कई लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है और पुलिस इसका खुलासा कर सकती है। वहीं पुलिस शूटर और उनकी मदद करने वाले आरोपियों की लगातार तलाश में जुटी हुई है। पुलिस जांच में सेक्टर-26 में रहने वाले एक शख्स राकेश का नाम भी सामने आया है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, राकेश वही शख्स है, जिसने शिवा को भागने से पहले कुछ रुपयों की भी मदद की थी। अभी तक पुलिस और क्राइम ब्रांच के अलग-अलग टीमें कई युवकों को हिरासत में ले चुकी है और इन सभी से पूछताछ जारी है। इसके अलावा सारंगपुर निवासी कुलविंदर सिंह उर्फ काला का 5 दिन का रिमांड खत्म होने पर पुलिस मंगलवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करके दोबारा रिमांड हासिल करेगी। वहीं पुलिस अंबाला जेल में बंद अपराधी दीपू को प्रोडक्शन वारंट पर भी लेकर आएगी। इसके अलावा पुलिस सेक्टर-9 के शराब ठेके में हुई फायरिंग के मामले में भी दीपू का नाम जोड़कर देख रही है। दीपू के आने के बाद ही साफ होगा कि इन वारदातों में उसका हाथ है या फिर किसी और का। मामले में पुलिस ने चार से पांच लोगों को राउंडअप किया है जो राम दरबार के बताए जा रहे हैं। हालांकि इससे पुलिस को कुछ भी हाथ नहीं लगा है। पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया है कि उनका फायरिंग से कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed