फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A cruise car parked in the parking caught fire

पार्किंग में खड़ी क्रूज कार का लगाई आग

Wed, 14 Jul 2021 02:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
A cruise car parked in the parking caught fire
चंडीगढ़। सेक्टर-50 स्थित एक मकान के बाहर पार्किंग में खड़ी शेवरले क्रूज कार को दो युवकों ने आग के हवाले कर दिया। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने सुनील और शिवचरण के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-52 निवासी करण वालिया ने बताया कि बीते 10 जुलाई की रात करीब साढ़े 11 बजे वह सेक्टर-50 निवासी अपने भाई निर्मल के घर के पास पार्किंग एरिया में शेवरले क्रूज कार को खड़ी कर चले गए। देर रात करीब ढाई बजे भाई ने फोन पर बताया कि उनके कार में आग लगी है। मौके पर पहुंचा तो कार के पिछले हिस्से में आग लगी थी और गेट के पास फिएगो कार में सवार व्यक्ति ने कहा कि आज तुम्हारी कार बच गई है, फिर देखेंगे। आरोप है कि फिएगो कार में शिवचरण और सुनील सवार थे। पुलिस ने जांच के बाद दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed