{"_id":"45fa400fa050408b9b0b1fa5a604af68","slug":"a-certificate-to-movie-dar-at-mall-jimmy","type":"story","status":"publish","title_hn":"डर की वजह से मिला फिल्म को ‘ए’ ग्रेड: जिम्मी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डर की वजह से मिला फिल्म को ‘ए’ ग्रेड: जिम्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 20 Feb 2014 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘डर एट मॉल’ फिल्म को ‘ए’ ग्रेड सर्टिफिकेट सिर्फ डर की वजह से दिया गया है। फिल्म में डरावने दृश्यों के बारे में बताते हुए यह बात फिल्म के लीड एक्टर जिम्मी शेरगिल ने कही।
विज्ञापन
जिम्मी वीरवार को सेक्टर-44 में क्लिओपेट्रा सैलून में आए थे। इस मौके पर उन्होंने अपनी नई फिल्म से जुड़ी कुछ खास बातें बताई। फिल्म 21 फरवरी को रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
फिल्म में जिम्मी का किरदार मॉल में नियुक्त एक सिक्योरिटी ऑफिसर का है, जो मॉल में रात को होने वाली डरावनी वारदात से हैरान है।
वह इसके पीछे की वजह जानने के लिए इसकी तह तक जाता है। जिम्मी ने बताया कि आजकल हर विषय पर फिल्म आ रही है और भूत पर बनने वाली फिल्में भारतीय दर्शकों को पसंद आती हैं।
विज्ञापन
इसलिए यह फिल्म करने का मन था। जब पहली बार उन्होंने इसकी स्टोरी सुनी, तो इसे करने के लिए झट से हां कर दी।
जिम्मी ने बताया कि फिल्म में इंटरनेशनल लेवल के कुछ सीन फिल्माए गए हैं। डरावने सीन बहुत अच्छे से फिल्माए गए हैं।
जिम्मी ने बताया कि मै रहस्यमयी ताकतों पर विश्वास करता हूं और डरता भी हूं। आने वाले प्रोजेक्ट के बारे में जिम्मी ने बताया कि वह एक पंजाबी फिल्म है जिसे मनमोहन सिंह के साथ करूंगा।
इसके अलावा जिम्मी को तिग्मांशु धूलिया (निर्देशक) के साथ काम करना अच्छा लगता है और भविष्य में भी वह उनके साथ काम करने को तैयार रहेंगे।