फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A candidate supported by BJP left Senate Election, now the fate of 12 candidates will open on 12 august

भाजपा समर्थित एक उम्मीदवार ने मैदान छोड़ा, अब 12 को खुलेगी 12 प्रत्याशियों की किस्मत

Wed, 11 Aug 2021 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
A candidate supported by BJP left Senate Election, now the fate of 12 candidates will open on 12 august
सीनेट चुनाव में मतदान करतीं प्राध्यापिकाएं।
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के सीनेट चुनाव में अपना दबदबा कायम करने के लिए भाजपाई और कांग्रेसियों ने पूरी ताकत लगा दी है। मंगलवार को प्रोफेसर व एसोसिएट-असिस्टेंट प्रोफेसर वर्ग की चार सीटों के लिए 13 उम्मीदवार मैदान में थे, लेकिन चुनाव से पहले प्रोफेसर वर्ग से भाजपा समर्थित उम्मीदवार प्रो. सुकेश ने मैदान छोड़ दिया। इस तरह मैदान में अब 12 उम्मीदवार बचे हैं। चुनाव में प्रोफेसर वर्ग के लिए मतदान प्रतिशत 93.19 व एसोसिएट-असिस्टेंट प्रोफेसर वर्ग के लिए 91.57 फीसदी रहा। मतगणना 12 अगस्त को होगी।
विज्ञापन

मतदान सुबह नौ बजे से पीयू के लॉ ऑडिटोरियम में शुरू हुआ। यहां दो मतदान केंद्र बनाए गए थे। शाम पांच बजे तक उम्मीदवार केंद्रों के बाहर वोट मांगते रहे। उनके समर्थन में दिग्गज भी वोट मांग रहे थे। किसी का चेहरा मुरझा रहा था तो किसी का खिल रहा था। हालांकि विज्ञान के शिक्षक प्रो. सुकेश के मैदान छोड़ने से मुकाबला प्रो. रजत संधीर व प्रो. एमसी सिद्धू के बीच आ गया। वहीं इसी वर्ग में कला संकाय से मुकाबला त्रिकोणीय है। यहां मैदान में प्रो. संजय कौशिक, प्रो. अक्षय और प्रो. जितेंद्र ग्रोवर हैं।
विज्ञापन

बताते हैं कि तीनों ही उम्मीदवारों को वोट ठीक पड़े हैं। किसी भी उम्मीदवार की तरफ पूरा एकतरफा झुकाव नहीं रहा है। एसोसिएट-असिस्टेंट वर्ग के लिए सभी उम्मीदवार खूब लड़े हैं जिसमें डॉ. अजय रंगा, डॉ. सुमन मोर, डॉ. प्रवीन गोयल, डॉ. प्रवीन कुमार, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. नवरीत कौर, डॉ. सिमरजीत सिहोत्रा मैदान में रहे। मालूम हो कि प्रोफेसर वर्ग के पांच बूथों पर 279 वोट थे, जिनमें से 260 लोगों ने मतदान किया। वहीं एसोसिएट-असिस्टेंट वर्ग के 439 वोटों में से 402 ने मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने मैदान छोड़कर किसकी जीत आसान की
भाजपा समर्थित उम्मीदवार प्रो. सुकेश कुमार ने अचानक चुनाव के समय मैदान छोड़ दिया। जानकारों का कहना है कि इससे किसकी जीत आसान हुई? प्रो. रजत संधीर के पाले में वोट गए या फिर प्रो. एमसी सिद्धू के। इसका गणित पूरी तरह नहीं लगाया जा सकता। प्रो. सुकेश का कहना है कि उन्होंने दोस्तों के कहने पर मैदान छोड़ा है ताकि वे जीत जाएं।
यह है प्रोफेसर वर्ग का मतदान प्रतिशत
बूथ कुल मत मतदान प्रतिशत
पीयू कैंपस 263 245 93.16
मुक्तसर 6 6 100.00
कौनी मुक्तसर 0 0 0.00
लुधियाना 4 4 100.00
होशियारपुर 6 5 83.33
यह है एसोसिएट-असिस्टेंट वर्ग का मतदान प्रतिशत
पीयू कैंपस 379 350 92.35
मुक्तसर 6 6 100.00
कौनी मुक्तसर 3 3 100.00
लुधियाना 13 11 84.62
होशियारपुर 38 32 84.21
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed