{"_id":"679d2830cb6b16d68e0f90cd","slug":"a-body-was-found-in-the-field-with-its-throat-slit-a-chisel-was-in-one-hand-chandigarh-news-c-16-pkl1043-622306-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: खेत में गला कटा शव मिला, एक हाथ में थी दातर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: खेत में गला कटा शव मिला, एक हाथ में थी दातर
विज्ञापन
चंडीगढ़। खुड्डा लाहौरा पुल से नाडा की ओर जाने वाली सड़क पर शराब ठेके के नजदीक नदी पार खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का गला कटा शव मिला। मृतक की पहचान नयागांव की जनता कॉलोनी के रहने वाले मैकेनिक जिया उर हक (33) के रूप में हुई। उसके हाथ में दातर थी। सारंगपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शव को देखकर ऐसा लगता है कि गले में तेजधार हथियार घोंपा गया हो। पुलिस को शव के पास से खून के निशान और एक लाइटर मिला। युवक के पैरों में चप्पलें नहीं थीं। इस मामले में पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है।
मृतक के पिता का कहना है कि उनका बेटा धूम्रपान नहीं करता था तो लाइटर कहां से आया। मृतक की बहन का कहना है कि दातर उनका ही है। सीसीटीवी कैमरे में युवक घर के पास दिखा लेकिन उसके हाथ में दातर नहीं था। मृतक के पिता कहना है कि एक साल पहले उनका पड़ोसियों से झगड़ा हुआ था। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है।
फार्म हाउस की देखरेख करने वाली महिला ने देखा शव
फार्म हाउस की देखरेख करने वाली एक महिला धनवति ने सुबह करीब 8 बजे शव को देखा। उसने अपने बेटे को बताया। बेटे ने सूचना पुलिस को दी। इसके बाद डीएसपी सेंट्रल उदयपाल के साथ कई पुलिस अधिकारी पहुंचे। फोरेंसिक और सीएफएसएल टीम ने सबूत एकत्र किए। धनवति ने पुलिस को बताया कि रात को फार्म हाउस के बाहर कुत्ते भौंक रहे थे।पुलिस घटनास्थल का डंप उठाकर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
रात दो बजे निकला घर से, सुबह 8 बजे खेत में देखा शव
पिता मगरू ने बताया कि वीरवार रात दो बजे जिया उर हक घर से पैदल निकला तो उन्हें लगा कि शौचालय जा रहा है। मोबाइल घर पर ही था। बेटे के शव मिलने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे। जिया उर हक दो बहनों का इकलौता भाई था। पुलिस का जानकारी देते पिता बेहोश होकर गिर पड़े।