फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A 27-member delegation from 13 countries will arrive at the Assembly today, Haryana News

Haryana: विधानसभा में आज पहुंचेगा 13 देशों का 27 सदस्यीय शिष्टमंडल, सीएम और विस अध्यक्ष से करेंगे मुलाकात

Wed, 16 Apr 2025 01:41 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 16 Apr 2025 01:41 AM IST
सार

शिष्टमंडल 16 अप्रैल को नई दिल्ली से लोकसभा सचिवालय के उच्च अधिकारियों के साथ रोड मार्ग से चंडीगढ़ पहुंचेगा। दौरे की शुरुआत 16 अप्रैल को विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ बैठक से होगी।

विज्ञापन
A 27-member delegation from 13 countries will arrive at the Assembly today, Haryana News
हरियाणा विधानसभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा विधानसभा पहली बार 13 देशों के 27 सदस्यीय शिष्टमंडल के अध्ययन दौरे की मेजबानी कर रही है। यह शिष्टमंडल बुधवार 16 अप्रैल को विधानसभा परिसर में विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात करेगा।
विज्ञापन


इस शिष्टमंडल में शामिल सभी प्रतिनिधि विधि निर्माण के विशेषज्ञ हैं और वह विधान प्रारूपण में 36वें अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत लोकसभा में प्रशिक्षण के बाद हरियाणा विधानसभा के साथ जोड़ा गया है। लोकसभा ने 16 से 21 अप्रैल तक छह दिवसीय प्रशिक्षण की जिम्मेदारी हरियाणा विधानसभा सचिवालय को सौंपी है।
विज्ञापन


इस शिष्टमंडल में 13 देशों के संसदीय व न्यायिक प्रणाली से जुड़े 27 उच्च अधिकारी शामिल रहेंगे। जिन देशों के अधिकारी इस दौरे पर आएंगे उनमें कोट, डी-आइवर, इक्वेडोर, ग्वाटेमाला, होंडुरस, मालदीव, मंगोलिया, म्यांमार, नाइजर, नाइजीरिया, श्रीलंका, तंजानिया, जाम्बिया, जिम्बाब्वे शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस शिष्टमंडल के साथ लोकसभा के 10 वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे। यह शिष्टमंडल विधि निर्माण प्रणाली एवं विधान प्रारूपण के लिए भारत के दौरे पर है। शिष्टमंडल 16 अप्रैल को नई दिल्ली से लोकसभा सचिवालय के उच्च अधिकारियों के साथ रोड मार्ग से चंडीगढ़ पहुंचेगा। दौरे की शुरुआत 16 अप्रैल को विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ बैठक से होगी। उसके बाद शिष्टमंडल सचिवालय की सभी शाखाओं का दौरा करेगा। इससे आगे 21 अप्रैल तक इस शिष्टमंडल के अनेक कार्यक्रम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed