फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A 12-year-old girl who came to meet a man after befriending him on Instagram was raped

Chandigarh News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद मिलने पहुंची 12 साल की बच्ची, दुष्कर्म

Wed, 09 Apr 2025 02:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
A 12-year-old girl who came to meet a man after befriending him on Instagram was raped
चंडीगढ़। इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद दोस्त से मिलने पहुंची 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने युवती का सेक्टर-32 अस्पताल में मेडिकल करवाया, जहां डॉक्टरों ने दुष्कर्म की पुष्टि की। पुलिस ने मौलीजागरां निवासी आरोपी युवक सुरजीत को जिला अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि बच्ची की इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती हुई थी। बच्ची की उसके साथ बातचीत और चैट होती थी। वह अपने दोस्त से मिलने के लिए मौलीजागरां पहुंच गई, लेकिन वह उसे नहीं मिला। वहां उसके दोस्त का जानकार सुरजीत बच्ची को मिला। बच्ची सुरजीत को पहले से जानती थी। आरोपी बच्ची को अपने घर ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। उधर, काफी देर तक बच्ची के घर न पहुंचने पर परिवार ने उसकी गुमशुदगी की पुलिस को शिकायत दी। हालांकि, शाम को बच्ची अपने घर लौट आई। घर पहुंचने के बाद उसने सारी बात परिजनों को बताई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी सुरजीत के खिलाफ केस दर्ज गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed