फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   99 percent students dissatisfied with result of CBSE 12th withdraw from taking Exam

सीबीएसई बारहवीं का परिणाम: असंतुष्ट 99 फीसदी विद्यार्थी स्पेशल चांस में परीक्षा देने से पीछे हटे 

Fri, 03 Sep 2021 07:51 AM IST
निवेदिता वर्मा यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 03 Sep 2021 07:51 AM IST
सार

सीबीएसई ने विद्यार्थियों को परीक्षा देकर अपना पास प्रतिशत सुधारने के लिए स्पेशल चांस देने का निर्णय लिया। इसके लिए पंजीकरण करने को बोर्ड ने पांच दिन तक अपनी वेबसाइट पर लिंक खोला। इस दौरान दोनों ही राज्यों के बारहवीं के लगभग दो हजार विद्यार्थियों ने ही परीक्षा देने के लिए आवेदन किया।

विज्ञापन
99 percent students dissatisfied with result of CBSE 12th withdraw from taking Exam
सीबीएसई - फोटो : लोगो

विस्तार

हरियाणा, हिमाचल में सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के जिन विद्यार्थियों ने बारहवीं के परीक्षा परिणाम पर उंगली उठाई थी, उनमें से 99 प्रतिशत स्पेशल चांस में परीक्षा देने से पीछे हट गए। केंद्रीय स्कूल शिक्षा बोर्ड की आंतरिक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों राज्यों में लगभग दो हजार विद्यार्थियों ने ही रिजल्ट से असंतुष्ट होकर परीक्षा देने के लिए पंजीकरण कराया है। बोर्ड के पंचकूला स्थित कार्यालय के क्षेत्रीय अधिकारी विजय सिंह यादव ने इसकी पुष्टि की है। 

विज्ञापन


कोविड के कारण सीबीएसई ने 12वीं का रिजल्ट तैयार करने के लिए मूल्यांकन मानदंड तय किए थे। परीक्षाएं रद्द होने पर मानदंड के तहत ही रिजल्ट बनाकर घोषित किया गया। रिजल्ट पर अनेक विद्यार्थियों ने सवाल खड़े करते हुए जगह-जगह अभिभावकों को साथ लेकर प्रदर्शन किए थे। स्कूलों ने उस समय प्रदर्शन करने व रिजल्ट से असंतुष्ट विद्यार्थियों को चिह्नित कर लिया था।
विज्ञापन



सीबीएसई ने विद्यार्थियों को परीक्षा देकर अपना पास प्रतिशत सुधारने के लिए स्पेशल चांस देने का निर्णय लिया। इसके लिए पंजीकरण करने को बोर्ड ने पांच दिन तक अपनी वेबसाइट पर लिंक खोला। इस दौरान दोनों ही राज्यों के बारहवीं के लगभग दो हजार विद्यार्थियों ने ही परीक्षा देने के लिए आवेदन किया। बोर्ड परीक्षाओं की तिथि तय कर इन्हें शेड्यूल भेज चुका है। 15 सितंबर तक इनकी परीक्षाएं पूरी कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा-हिमाचल में सीबीएसई से संबद्ध स्कूल

  • हरियाणा में 134 सरकारी, 1912 निजी, 21 जवाहर नवोदय विद्यालय, 32 केंद्रीय विद्यालय सीबीएसई से संबद्ध हैं।
  • हिमाचल प्रदेश में 8 सरकारी स्कूल, 273 निजी स्कूल, 12 जवाहर नवोदय विद्यालय, 25 केंद्रीय विद्यालय व 3 अन्य स्कूल संबद्ध हैं।

तीन तरह की परीक्षाएं ले रहा बोर्ड : यादव
क्षेत्रीय अधिकारी विजय यादव ने बताया कि बोर्ड इन दिनों तीन तरह की परीक्षाएं ले रहा है। 2020 में दसवीं में फेल हुए विद्यार्थियों को तीसरा मौका दिया है। 2021 में दसवीं में जिनकी कंपार्टमेंट आई है, उनकी भी परीक्षाएं ले रहे हैं। इसके अलावा 12वीं के रिजल्ट से असंतुष्ट विद्यार्थियों की परीक्षा ली जाएगी। स्कूलों से असंतुष्ट विद्यार्थियों की रिपोर्ट ली थी, जिनमें से बहुत कम ने परीक्षा देने का विकल्प चुना है। दोनों राज्यों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस बार हरियाणा-हिमाचल में दसवीं-बारहवीं में कुल 3 लाख विद्यार्थी पंजीकृत थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed