फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   96 new corona patients found in the city, infection rate 5.79 percent

शहर में कोरोना के 96 नए मरीज मिले, संक्रमण दर 5.79 प्रतिशत

Sat, 25 Jun 2022 12:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
96 new corona patients found in the city, infection rate 5.79 percent
चंडीगढ़। शहर में शुक्रवार को कोरोना के 96 नए मरीज मिले। वहीं 55 मरीज ठीक होकर घर लौटे। संक्रमण दर 5.79 प्रतिशत पर पहुंच गई है। सक्रिय मरीज पिछले सात दिनों में 250 से बढ़कर 458 हो गए हैं। लगातार बढ़ते संक्रमण ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। कुछ दिनों तक कम केस आने के बाद फिर उछाल देखी जा रही है। शहर में 26 मरीजों का भर्ती कर इलाज चल रहा है। इनमें से 22 मरीज ऑक्सजीन पर व चार वेंटिलेटर पर हैं। स्वास्थ्य विभाग ने पिछले 24 घंटे में 1657 लोगों की जांच की, जिनमें से 38 पुरुष और 58 महिलाओं में संक्रमण की पुष्टि हुई है। शुक्रवार को सबसे ज्यादा मनीमाजरा और सेक्टर-25 में 8-8 मरीज मिले। सेक्टर-8 और 9 में 6-6 मरीज मिले।
विज्ञापन

बच्चों का टीकाकरण चिंता का विषय
स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन के लिए बच्चों का टीकाकरण परेशानी का सबब बना हुआ है। 12 से 14 साल तक के बच्चों का लक्षित आबादी में से अभी तक 73.76 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed