{"_id":"60b674e08ebc3e29b779984d","slug":"94-deaths-and-2184-new-corona-cases-reports-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: पंजाब में 94 मरीजों की मौत, 2184 नए पॉजिटिव मिले, ऑक्सीजन सपोर्ट पर 4163 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: पंजाब में 94 मरीजों की मौत, 2184 नए पॉजिटिव मिले, ऑक्सीजन सपोर्ट पर 4163 संक्रमित
Wed, 02 Jun 2021 02:57 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 02 Jun 2021 02:57 AM IST
सार
मंगलवार को लुधियाना में सर्वाधिक 222 नए पॉजिटिव मिले हैं। वहीं बठिंडा में सबसे ज्यादा 13 मौतें हुई हैं। प्रदेश के 16 जिलों में संक्रमण दर पांच फीसदी से नीचे पहुंच गई है।
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में मंगलवार को 2184 नए कोरोना संक्रमित मिले और 94 मरीजों की मौत हो गई। कोरोना से सूबे में अब तक 14649 मरीजों की जान जा चुकी है। इस समय अस्पतालों में भर्ती 4163 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। 785 मरीजों को लेवल-3 की सुविधा प्रदान की गई है। 296 मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।
विज्ञापन
बीते 24 घंटे में पंजाब में कोरोना संक्रमण के कारण अमृतसर में 4, बरनाला में 2, बठिंडा में 13, फरीदकोट में 3, फतेहगढ़ साहिब में 1, फाजिल्का में 5, फिरोजपुर में 2, गुरदासपुर में 7, होशियारपुर में 3, जालंधर में 7, कपूरथला में 3, लुधियाना में 3, मानसा में 3, मोहाली में 6, मुक्तसर में 3, पठानकोट में 1, पटियाला में 6, रोपड़ में 4, संगरूर में 10, नवांशहर में 2 और तरनतारन में 6 मरीजों की मौत हुई है।
विज्ञापन
2184 नए पॉजिटिव केसों में, लुधियाना में सबसे ज्यादा 222 केसों की पुष्टि हुई है, जबकि मोहाली में 197, फाजिल्का में 194, जालंधर में 179, होशियारपुर में 146, बठिंडा में 128, अमृतसर में 122, पटियाला में 117, फरीदकोट में 115, संगरूर में 88, फिरोजपुर में 87, मानसा में 79, कपूरथला में 74, मुख्तसर में 73, पठानकोट में 66, गुरदासपुर में 61, फतेहगढ़ साहिब में 59, रोपड़ में 55, तरनतारन में 35, बरनाला में 32, मोगा में 30, और नवांशहर में 25 नए मरीजों की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
पंजाब के इन जिलों में संक्रमण दर 5 फीसदी से कम
- जिला संक्रमण दर
- लुधियाना 1.75
- जालंधर 3.40
- होशियारपुर 3.88
- अमृतसर 3.51
- पटियाला 3.67
- फरीदकोट 4.28
- संगरूर 2.56
- मानसा 4.90
- कपूरथला 3.22
- मुक्तसर 3.28
- पठानकोट 3.34
- गुरदासपुर 2.27
- फतेहगढ़ साहिब 4.43
- तरनतारन 4.00
- बरनाला 2.91
- नवांशहर 1.48
नोट - मंगलवार एक जून को पंजाब में कोरोना पॉजिटिविटी दर 3.69 फीसदी है।