फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   92 passengers reached Chandigarh from UK in a month

यूके से 92 यात्री चंडीगढ़ पहुंचे, सिर्फ 37 से हो पाया संपर्क, एक गोवा घूम रहा, अब पुलिस खोज रही

Fri, 25 Dec 2020 01:57 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली Published by: ajay kumar Updated Fri, 25 Dec 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
92 passengers reached Chandigarh from UK in a month
सांकेतिक तस्वीर।

इंग्लैड में मिले कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को लेकर एक बार फिर से डर का माहौल पैदा हो गया है। 25 नवंबर से 23 दिसंबर के बीच यूके (यूनाइटेड किंगडम) से 92 यात्री चंडीगढ़ पहुंचे हैं लेकिन प्रशासन अभी तक सिर्फ 37 यात्रियों तक ही पहुंच पाया है। बाकी कहां है, किसी को जानकारी नही हैं। इनका पता लगाने के लिए पुलिस कर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ प्रशासन को उन यात्रियों की सूची सौंप दी है, जिन्होंने पिछले करीब एक महीने में यूके से चंडीगढ़ की यात्रा की है। सूची मिलने के बाद प्रशासन ने एक हेल्प डेस्क की स्थापना कर उन यात्रियों से संपर्क साधने की कोशिश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार नौ दिसंबर से 21 दिसंबर के बीच यूके से 52 यात्री चंडीगढ़ पहुंचे हैं। इनमें से गुरुवार तक 37 यात्रियों से चंडीगढ़ प्रशासन संपर्क साथ पाया है, जबकि 17 यात्रियों ने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन



वहीं, प्रशासन ने पता किया तो इनमें से एक यात्री गोवा घूम रहा है, जबकि एक वापस यूके लौट गया है। बाकी यात्रियों से प्रशासन अभी तक संपर्क नहीं साध सका है। वे यात्री अभी कहां घूम रहे हैं, किसी को इसकी जानकारी नहीं है। चंडीगढ़ पुलिस को भी यात्रियों की लिस्ट सौंपी गई है और उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वह इनके घर जाकर जांच करें कि वह घर में हैं या नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूके से लौटे यात्रियों से प्रशासन ने लिया अंडरटेकिंग
यूके से लौटने वाले यात्रियों में अगर कोविड के लक्षण दिखाई देते हैं तो उन्हें पंजाब यूनिवर्सिटी के इंटरनेशनल हॉस्टल में रखा जाएगा। प्रशासन की ओर से उसे आइसोलेशन सेंटर बनाया गया है। प्रशासन के अनुसार यात्रियों से एक अंडरटेकिंग भी ली गई है कि उन्हें अगले 14 दिन तक होम क्वारंटीन में रहना होगा। घर में रहने वाले मरीजों पर नजर रखने के लिए पुलिस बीट के स्टाफ को निर्देश दिए गए हैं। 

प्रशासन ने जिन यात्रियों से संपर्क साधा है, उन्हें कोविड-19 के नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं और लक्षण दिखने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 9779558282 व 0172-2752038 पर संपर्क करने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि प्रशासन ने कुछ दिन पहले केंद्र से उन यात्रियों की सूची मांगी थी, जिन्होंने बीते दिनों यूके से चंडीगढ़ की यात्रा की है। 

गुरुवार को यह सूची चंडीगढ़ प्रशासन को मिली है। इसके बाद यात्रियों तक पहुंचने की दौड़ भाग शुरू हो गई हैं। बुधवार को पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने भी कोरोना वायरस के नए रूप को लेकर चिंता जताई थी और शहरवासियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए थे।

मोहाली में भी विदेश से आने वाले यात्रियों की तलाश शुरू
कोरोना के नए रूप से स्वास्थ्य महकमा और प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिसके चलते अब 25 नवंबर से लेकर अब तक विदेश से लौटे लोगों की पहचान कर उनके स्वास्थ्य की जांच करवाई जाएगी। उधर, जिला प्रशासन ने दावा किया है कि मोहाली में वायरस के नए रूप से निपटने के लिए प्रशासन ने जरूरी तैयारियां भी मुक्कमल कर ली है।

उधर, केंद्र सरकार के आदेशानुसार मोहाली स्थित चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भी अलर्ट जारी कर इससे संबंधित गाइडलाइन जारी करने के आदेश दिए जा चुके हैं। अब 25 नवंबर से अभी तक मोहाली अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरने वाले सभी अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों की तलाश शुरू कर दी गई है। इनके स्वास्थ्य की जांच के बाद जरूरत अनुसार उन्हें क्वारंटीन किया जाएगा। जिसकी व्यवस्था पहले से ही ज्ञान सागर अस्पताल में की गई है।

मोहाली की एडीसी आशिका जैन ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जिले में वायरस के इस नए रूप से निपटने की पूरी तैयारी कर ली गई है। 25 नवंबर से अब तक यहां आने वाले अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों की पहचान कर उनकी जांच करने के लिए टीमें तैयार कर दी गई हैं। इन टीमों के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed