{"_id":"6158bf398ebc3e2bdd0d895b","slug":"90-thousand-cheated-in-the-name-of-getting-job-chandigarh-news-pkl4287992190","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी दिलवाने के नाम पर 90 हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी दिलवाने के नाम पर 90 हजार ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनीमाजरा। नौकरी दिलवाने के नाम पर मनीमाजरा निवासी महिला से हजारों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इसके बाद मनीमाजरा थाना पुलिस ने दिव्या भल्ला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत के अनुसार वह अंतरराष्ट्रीय कंपनी में नौकरी की तलाश कर रही थी। उसने नौकरी के लिए सोशल साइट नौकरी डॉट कॉम पर अप्लाई किया। इस दौरान उसे फोन आया। फोन करने वाले ने दिव्या को बताया कि वह उसके द्वारा अप्लाई की गई नौकरी के लिए सिलेक्ट हो गई है। इसके लिए उसे 4 हजार रुपये रजिस्ट्रेशन के भरने होंगे। जब दिव्या ने रुपये नहीं जमा करवाए तो युवक ने दोबारा फोन कर दिव्या से कहा कि उसे नौकरी डॉट काम पर ब्लैकलिस्ट कर दिया है और उसे कभी अंतरराष्ट्रीय कंपनी में नौकरी नहीं मिलेगी। दिव्या ने इस डर से गूगल-पे से युवक के बताए हुए अकाउंट में रुपये जमा करवा दिया। ऐसे करते करते उसने झांसे में रखकर दिव्या से करीब 91 हजार रुपये जमा करवा लिए। इसके बाद न तो दिव्या को कोई नौकरी के बारे में फोन आया और न ही उस व्यक्ति से फोन पर बात हो सकी। इसके बाद खुद को ठगा हुआ जानकर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दिव्या की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।