फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   9 doctors posted at the same place for years were transferred

वर्षों से एक ही जगह तैनात 9 डॉक्टरों का हुआ तबादला

Thu, 26 May 2022 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
9 doctors posted at the same place for years were transferred
चंडीगढ़। शहर के अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में वर्षों से एक ही जगह तैनात डॉक्टरों के तबादले शुरू हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को नौ डॉक्टरों को स्थानांतरित कर दिया। इनमें मेडिकल ऑफिसर और सीनियर मेडिकल ऑफिसर भी शामिल हैं। इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग में चर्चाएं तेज हो गई हैं। कयास लगाया जा रहा है कि इसी क्रम में डेपुटेशन पर वर्षों से चंडीगढ़ में बैठे डॉक्टरों को भी वापस उनके राज्य भेजने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। तबादले की सूची में कुल 12 डॉक्टरों के नाम थे। इनमें पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में तैनात डॉ. मोनिका धीर, सिविल अस्पताल-22 में तैनात डॉ. अंकुर व कैंबवाला में तैनात डॉ. हरलीन तिवाना भी शामिल थीं लेकिन आदेश जारी करने के कुछ घंटे बाद ही इनके स्थानांतरण को रोकने के लिए दूसरा आदेश जारी कर दिया गया।
विज्ञापन

बीते दिनों स्वास्थ्य सचिव यशपाल गर्ग ने सेक्टर-33 के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान हेल्थ सेंटर में कई खामियां पाई गईं थीं। वहां की एसएमओ एक फार्मासिस्ट के साथ खड़े होकर गप्पे मार रहीं थीं जबकि चतुर्थ श्रेणी का एक आउटसोर्सिंग कर्मी दो महिला मरीजों की रजिस्टर में एंट्री कर उन्हें दवा दे रहा था। स्वास्थ्य सचिव ने इस संबंध में जांच की तो पता चला कि एसएमओ पिछले 22 साल से हेल्थ सेंटर में कार्यरत हैं। इस पर एसएमओ रेनू का वहां से जीएमएसएच-16 में ट्रांसफर कर दिया गया था। इसके बाद यशपाल गर्ग ने तय किया था कि सीनियर मेडिकल ऑफिसर जीएमएसएच-16 समेत विभिन्न अस्पतालों में तैनात किया जाएगा, साथ ही वर्षों से एक ही जगह नौकरी कर रहे हैं डॉक्टरों को भी स्थानांतरित किया जाएगा।
विज्ञापन

इनसेट-
इनका हुआ तबादला
नाम और पद पहले अब
डॉक्टर परमज्योति, एसएमओ एसएचएस सेक्टर-19,
जीएमएसएच-16, डायरेक्टर हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर
डॉक्टर अर्पणा शर्मा, एसएमओ, कम्युनिटी डिस्पेंसरी सेक्टर-38,
जीएमएसएच-16, डायरेक्टर हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर
डॉक्टर नीना चौधरी, एसएमओ, माडल जेल बुड़ैल
सिविल अस्पताल मनीमाजरा
डॉक्टर अंशु वसेसी, कम्युनिटी डिस्पेंसरी सेक्टर-23, सिविल अस्पताल सेक्टर-22
डॉक्टर गुरमान, एमओ, कैजुअलटी डिपार्टमेंट,
जीएमएसएच-16 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सेक्टर-20
डॉक्टर अशिता, एमओ एनएचएम हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सेक्टर-19
डॉक्टर पूनम सहगल, एमओ, ईएसआइ डिस्पेंसरी सेक्टर-23, एडिशनल चार्ज हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सेक्टर-23
डॉक्टर जेपी बंसल, एमओ, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सेक्टर-20, माडल जेल बुड़ैल
डॉक्टर मीनाक्षी खन्ना, एमओ, ईएसआइ डिस्पेंसरी सेक्टर-29, कम्युनिटी डिस्पेंसरी सेक्टर-38
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed