{"_id":"581898aa4f1c1bae3143628f","slug":"8th-natioanl-craft-mela-in-kalagram-chandigarh-schedule-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलाग्राम में 4 से नेशनल क्राफ्ट मेला, इस बार म्यूजिकल इवनिंग भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलाग्राम में 4 से नेशनल क्राफ्ट मेला, इस बार म्यूजिकल इवनिंग भी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 01 Nov 2016 06:59 PM IST
विज्ञापन
क्राफ्ट मेला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलाग्राम में 4 नवंबर से नेशनल क्राफ्ट मेला शुरू होने जा रहा है। इस बार म्यूजिकल इवनिंग धमाल मचाएंगी। नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर पटियाला और यूटी प्रशासन द्वारा मेले का आयोजन किया जा रहा है, जो तेरह नवंबर तक चलेगा। कलाग्राम में मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता दौरान कल्चरल अफेयर्स डायरेक्टर आईएएस जतिंदर यादव और नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर पटियाला के डायरेक्टर डॉक्टर रजिंदर सिंह गिल ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब के गवर्नर और यूटी एडमिनिस्ट्रेटर वीपी सिंह बदनौर चार नवंबर को शाम 6:30 बजे कलाग्राम में इस मेले का उद्घाटन करेंगे।
राजस्थान मेले की थीम
नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर पटियाला के डायरेक्टर डॉक्टर रजिंदर सिंह गिल ने मेले की थीम के बारे में बात करते हुए बताया कि इससे पहले हरियाणा, कशमीर और नॉर्थ इंडिया इस मेले की थीम रह चुके हैं लेकिन इस बार का थीम राजस्थान है जिसके अधीन शहरवासियों को राजस्थान के रीति रिवाज, वहां की संस्कृति, हस्तकला और दस्तकारी देखने को मिलेगी। मेले में 170 के करीब स्टॉल लगेंगे जिनमें शिल्पकार अपने आर्ट वर्क को डिस्प्ले करेंगे। मेले का एंट्री गेट भी राजस्थान से संबंधित बनाया गया है। इसके अलावा मेले में 16 स्टॉल भारत के ट्रेडिशनल फूड के होंगे।
नूरा सिस्टर्स भी देंगी प्रस्तुति
अपनी सूफी गायकी के दम पर लोगों के दिलों में राज करने वाली नूरा सिस्टर्स मेले के पहले दिन यानी चार नवंबर को प्रस्तुति देंगी। इसके अलावा राजस्थान के फोक इंस्ट्रमेंट्स और डांस पर आधारित कोरियग्राफी पेश की जाएगी। इसके अलावा दलेर मेहंदी भी मेले में प्रस्तुति देते नजर आएंगे।
विज्ञापन
म्यूजिकल कार्यक्रमों का शेड्यूल
4 नवंबर सूफी सिंगिंग नूरा सिस्टर्स द्वारा
5 नवंबर मिस पूजा
6 नवंबर फ्यूजन बैंड पर मुंबई के कलाकार देंगे प्रस्तुति
7 नवंबर मास्टर सलीम
8 नवंबर फिरोज खान
9 नवंबर कुलविंदर बिल्ला
10 नवंबर कमल हीर
11 नवंबर जसपिंदर नरूला
12 नवंबर अनवर रहमत खान कव्वाली पेश करेंगे
13 नवंबर भारत के फोक म्यूजिक, इंस्ट्रूमेंट्स और डांस पर प्रस्तुति। इसके अलावा दलेर मेहंदी भी कार्यक्रम केअंतिम दिन प्रस्तुति देंगे।