फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   86 corona virus positive cases found in Chandigarh, Mohali and Panchkula

पीजीआई के रेजिडेंट डॉक्टर, पांच नर्सिंग ऑफिसर समेत ट्राइसिटी में मिले 86 नए संक्रमित, हड़कंप

Wed, 22 Jul 2020 01:48 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला Published by: ajay kumar Updated Wed, 22 Jul 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
86 corona virus positive cases found in Chandigarh, Mohali and Panchkula
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

ट्राइसिटी में कोरोना का कहर दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। स्थिति यह हो गई है कि कारोना की चेन पर काबू पाना मुश्किल होता जा रहा है। मंगलवार को पीजीआई के एक रेजिडेंट डॉक्टर और पांच नर्सिंग ऑफिसर समेत कुल 86 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें पंचकूला के 47, चंडीगढ़ के 16 और मोहाली के 23 मरीज शामिल हैं। इससे पहले बीते 17 जुलाई को 88 लोग संक्रमित मिले थे, जो एक दिन में अब तक मिले सबसे अधिक मरीज थे। संक्रमितों की संख्या दिनोंदिन बढ़ने से प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य विभाग तक में हड़कंप मचा हुआ है। 

विज्ञापन


पीजीआई प्रशासन का कहना है कि बाहर से रेफर होकर आने वाले मरीजों के संपर्क में आकर रेजिडेंट डॉक्टर और नर्सिंग ऑफिसर संक्रमित हुए हैं। पीजीआई के अनुसार, रेफर मरीजों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव होने के कारण डॉक्टर और स्टाफ उनसे डायरेक्ट कांटेक्ट में आ रहे हैं लेकिन सर्जरी के दौरान मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद संक्रमण का पता चल रहा है। ऐसी स्थिति संक्रमण बढ़ाने का काम कर रही है।
विज्ञापन


फिलहाल पीजीआई के पॉजिटिव डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ के संपर्क में आए लोगों की सूची बनाई जा रही है। वहीं, अब तक संक्रमित डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ को भर्ती नहीं किया गया है। जिन लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है उनके पीजीआई के सेक्टर-9 निवासी 28 वर्षीय रेजिडेंट डॉक्टर व पांच नर्सिंग ऑफिसर शामिल हैं, जिनमें दो 25 वर्ष के जबकि तीन 22, 24 और 26 वर्ष की हैं, जो सेक्टर-15 में एक ही मकान में रहती हैं। इनके अलावा जीएमसीएच-32 की भी 25 साल की एक महिला स्टाफ नर्स में कोरोना की पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दड़वा निवासी एक ही घर की 45 और 66 साल की दो महिलाओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सेक्टर-41 में एक ही परिवार में 66 और 33 साल की दो महिलाओं समेत एक 11 साल और एक डेढ़ साल की बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बहलाना के 32 साल के पुरुष, सेक्टर-29 के 9 साल के बच्चे, सेक्टर-9 के ही 72 साल के वृद्ध में कोरोना की पुष्टि हुई है। हालांकि प्रशासन की मीडिया बुलेटिन में पीजीआई के अन्य 2 नर्सिंग ऑफ़िसर की डिटेल नहीं दी गई है लेकिन पीजीआई प्रशासन ने इसकी पुष्टि की है। प्रशासन के अनुसार शहर में कोरोना के पॉजिटिव केस की संख्या 751 हो गई है। 

पंचकूला: अब सीआरपीएफ कैंप सील, 18 जवान मिले संक्रमित 
पंचकूला में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को पंचकूला में संक्रमण के 47 मामले सामने आए हैं। 18 जवान संक्रमित मिलने पर सीआरपीएफ कैंप को सील कर दिया गया है। आईटीबीपी कैंप पहले सील किया जा चुका है। मंगलवार को भी आईटीबीपी के 16 जवान कोरोना संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग सभी संक्रमितों की ट्रेवल हिस्ट्री जांच कर संपर्क में आने वालों की लिस्ट बना रहा है। सभी को विभिन्न आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।

पंचकूला की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि पंचकूला में आईटीबीपी के 16 और सीआरपीएफ के 18 जवानों सहित कुल 47 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके अलावा पंचकूला सेक्टर-15, पिंजौर, महेशपुर और खेड़ावाली में 13 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। पंचकूला सिविल सर्जन डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि पिंजौर के 50 वर्षीय पुरुष, 30 वर्षीय पुरुष, खेड़ावाली के 18 वर्षीय युवक, 21 वर्षीय युवक, पिंजौर की 54 वर्षीय महिला, चार वर्षीय बच्ची, 24 वर्षीय युवक, महेशपुर की 54 वर्षीय महिला, 27 वर्षीय महिला, 55 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-15 पंचकूला के 30 वर्षीय पुरुष और पिंजौर की 35 वर्षीय महिला और 4 वर्षीय बच्चे को कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। सीआरपीएफ के 40 वर्षीय पुरुष, 10 वर्षीय बच्चे, 37 वर्षीय पुरुष, 58 वर्षीय 37 वर्षीय, 39 वर्षीय, 48 वर्षीय, 41 वर्षीय पुरुष, 25 वर्षीय 49 वर्षीय, 41 वर्षीय, 40 वर्षीय जवान संक्रमित हैं। आईटीबीपी के 16 जवानों में कोरोना की पुष्टि हुई है, जिनकी उम्र 29 से 33 साल के बीच है।

परिवार के साथ छुट्टी बीताकर लौटे हैं जवान 

सीएमओ ने बताया कि आईटीबीपी और सीआरपीएफ जवान अपने परिवारों के साथ छुट्टी बिताकर लौटे हैं। इनको क्वारंटीन किया गया था, सैंपल लेने पर इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनके कैंपों को भी कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। पंचकूला में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 407 हो गया है। इसमें से पंचकूला के कोरोना संक्रमित मरीज कुल 327 हैं। इसमें 80 संक्रमित अन्य राज्यों और जिलों के हैं। 

स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी कोरोना संक्रमित मरीजों को आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जा रहा है। इन सभी कोरोना संक्रमित मरीजों के परिजनों को भी आइसोलेट करने की प्रक्रिया में स्वास्थ्य विभाग जुट गया है। साथ ही सभी कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों की लिस्ट बनाने व ट्रेस करने में जुट गया है, ताकि उन्हें भी क्वारंटीन किया जा सके।

पंचकूला के नोडल ऑफिसर डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि आईटीबीपी और सीआरपीएफ के जवानों के संपर्क में आने वाले लोगों की लिस्ट बनाई जा रही है, ताकि लोगों को होम क्वारंटीन कर उनके सैंपल लिए जा सकें। जहां से कोरोना के केस मिल रहे हैं। उन जगहों को नगर निगम द्वारा सैनिटाइज किया जा रहा है। पंचकूला की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि कोरोना के सैंपल लिए जा रहे हैं। हम कोरोना को हराने के लिए पूरी तरह से तत्पर हैं।

मोहाली में 24 घंटे में हुए 23 संक्रमित, नौ ने दी कोरोना को मात

मोहाली में 24 घंटे में 23 लोग कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। इनमें ज्यादा केस मोहाली और खरड़ के शहरी एरिया से हैं। इतना ही नहीं कोरोना की चपेट में आने वाले बच्चों की संख्या भी बढ़ रही है। वहीं, इस दौरान 9 मरीजों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीत ली है। सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि जिले में अब कुल मरीजों की संख्या 574 हो गई है। इनमें से 191 एक्टिव केस हैं। जबकि  371 मरीज ठीक हो गए और 12 लोगों की मौत हो चुकी है।

नए मरीजों में फेज-3बी1 में 35 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-126 में 49 वर्षीय पुरुष, बलटाना में 41 वर्षीय महिला, फेज-3बी2 में 40 वर्षीय महिला, हीरा एनक्लेव खरड़ में 47 और 46 वर्षीय महिला, सरबजोत एनक्लेव खरड में 28 वर्षीय महिला, 55 वर्षीय पुरुष और 62 वर्षीय महिला, फेज-6 में 59 वर्षीय पुरुष, आठ और चौदह वर्षीय बच्चा, खरड़ में 48 वर्षीय महिला, 63 वर्षीय बुुजुर्ग, जीरकपुर और सेक्टर-69 में 55 वर्षीय पुरुष संक्रमित पाए गए हैं। इनके अलावा जीरकपुर में 41 वर्षीय पुरुष, फेज-9 में 26 वर्षीय युवती, सेक्टर-66 में 22 वर्षीय युवक, सेक्टर -94 में 37 वर्षीय युवक, सन्नी एनक्लेव खरड़ में 23 वर्षीय युवक और घडुआं में 47, 46 और 37 वर्षीय पुरुष कोरोना के शिकार हुए हैं। वहीं, सैदपुरा से 35 वर्षीय युवक, डेराबस्सी में 30 और 25 वर्षीय युवक, खरड़ में 32 वर्षीय पुरुष और 5 साल की बच्ची, डेराबस्सी में 44 साल का पुरुष, मोहाली में 23 वर्षीय युवती और 65 वर्षीय महिला और खरड़ में 22 वर्षीय युवती ने कोरोना को मात दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed