फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   81 percent of latest 401 samples sent by Punjab for genome sequencing show new UK Covid variant

पंजाब : 81 फीसदी सैंपल में मिला कोरोना का नया स्ट्रेन, मुख्यमंत्री ने मोदी से सबके लिए मांगी वैक्सीन

Tue, 23 Mar 2021 02:30 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 23 Mar 2021 02:30 PM IST
सार

  • पंजाब में कोरोना के नए वेरियंट ने पसारे पांव 
  • जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए 81 फीसदी नमूनों में मिला नया स्ट्रेन 
  • सीएम ने पीएम मोदी से सभी के लिए वैक्सीन उपलब्ध करवाने का किया आग्रह  

विज्ञापन
81 percent of latest 401 samples sent by Punjab for genome sequencing show new UK Covid variant
पंजाब में कोरोना का नया स्ट्रेन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

पंजाब में कोरोना का नया वेरियंट पांव पसार चुका है। जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए पंजाब की तरफ से भेजे गए 401 नमूनों में से 81 फीसदी में नया स्ट्रेन मिला है। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस पर चिंता जाहिर की है। नया वेरियंट युवाओं पर ज्यादा असर डाल रहा है। कैप्टन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया है कि कोविड वैक्सीन को साठ साल से कम उम्र के लोगों के लिए भी जरूरी किया जाए। मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन

पंजाब में सोमवार को ही इस साल एक दिन में कोरोना से सबसे ज्यादा मौत के मामले सामने आए थे। सूबे में पिछले 24 घंटों में 58 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया और 2319 नए मामले मिले हैं। राज्य में अब तक संक्रमण से 6382 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए नवांशहर, पटियाला, गुरदासपुर और लुधियाना में चार कंटेनमेंट जोन घोषित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही 12 जिलों में 75 माइक्रो कंटेनमेंट क्षेत्र बनाए हैं, जिनमें 27670 लोग निवास कर रहे हैं। राज्य में अब तक 5626458 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें 215409 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सूबे में अब 18628 सक्रिय मामले हैं। इनमें से 270 मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट और 23 को वेंटिलेटर पर रखा गया है। 


कहां कितनी मौतें 
सोमवार को होशियारपुर में 10, जालंधर और नवांशहर में 9-9, अमृतसर और गुरदासपुर 4-4, बठिंडा, फरीदकोट, कपूरथला और तरनतारन में 3-3,  लुधियाना, मोहाली व रोपड़ में 2-2, पटियाला, मानसा, फाजिल्का और संगरूर में 1-1 संक्रमित की मौत हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed