फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   80 thousand students of class 10th-12th studying skill subjects will be evaluated.

Chandigarh News: स्किल विषय की पढ़ाई कर रहे 10वीं-12वीं के 80 हजार विद्यार्थियों का होगा मूल्यांकन

Wed, 31 Jan 2024 08:41 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 08:41 PM IST
विज्ञापन
80 thousand students of class 10th-12th studying skill subjects will be evaluated.
श्री विश्वकर्मा कौशल महाविद्यालय ने 300 से ज्यादा प्रशिक्षित लोगों की टीम तैयार की
विज्ञापन

चंडीगढ़। पलवल स्थित श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में स्किल विषय के 10वीं-12वीं के 80 हजार विद्यार्थियों का मूल्यांकन करेगा। यह मूल्यांकन एक फरवरी से 22 जिलों के 1248 स्कूलों में शुरू होगा। इनमें 10वीं के 44,492 और 12वीं के 35,561 विद्यार्थी शामिल हैं। विशेषज्ञों की टीम प्रैक्टिकल असेसमेंट करेगा और छात्रों का सर्टिफिकेशन किया जाएगा। विश्वविद्यालय ने इसके लिए 300 से भी ज्यादा प्रशिक्षित लोगों की टीम तैयार की है। इस अभियान के लिए हरियाणा शिक्षा परियोजना परिषद के साथ अनुबंध हुआ है। यह मूल्यांकन नेशनल स्किल क्वालीफिकेशन फ्रेमवर्क के मानकों पर होगा। विद्यार्थियों के सर्टिफिकेशन के आधार पर उनके क्रेडिट भी क्रेडिट बैंक में जाएंगे। भविष्य में स्किल पर आधारित कोर्स करते समय उन्हें इन अंकों का लाभ मिलेगा। यह मूल्यांकन आईटी, एग्रीकल्चर, अपैरल, बैंकिंग एंड फिनांस, ऑटोमेटिव, ब्यूटी एन्ड वैलनेस, कंस्ट्रक्शन, हेल्थ केयर, मीडिया एंटरटेनमेंट, फिजिकल एजुकेशन, प्लंबिंग, पावर, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी और रिटेल विषयों में होगा। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि स्किल को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने यह योजना शुरू की है। इससे स्कूली स्तर पर विद्यार्थियों में कौशल शिक्षा के प्रति रुझान बढ़ेगा और विश्वविद्यालय भी इसी के अनुरूप अपने प्रोग्राम डिजाइन कर रहा है, ताकि स्कूली स्तर पर स्किल सीख कर आने वाले विद्यार्थी इन्हें अपने करियर के रूप में अपना सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed