पंचकूला: सभी शिक्षकों का हो चुका टीकाकरण, 80 फीसदी हाजिरी के साथ लग रही कक्षाएं
पंचकूला शिक्षा विभाग की डिप्टी डीईओ अंजू ग्रोवर ने बताया कि जिले के 66 स्कूलों में 19,423 विद्यार्थी आते हैं। इसमें रोजाना स्कूल में 9711.5 विद्यार्थियों को स्कूल आने के इजाजत दी गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंचकूला में कोरोना संक्रमण के बाद अब स्कूलों के खुलने पर 80 फीसदी विद्यार्थी पढ़ने आ रहे हैं। स्कूलों में पढ़ाने वाले सभी शिक्षकों का टीकाकरण करवाया जा चुका है। इसमें 18 साल से कम के बच्चों का वैक्सीनेशन नहीं होने के बाद स्कूल प्रबंधन की ओर से पूरी एहतियात बरती जा रही है। इसमें स्कूल में क्लास 50 फीसदी बच्चों के साथ चल रही हैं। पिछले साल 70 फीसदी विद्यार्थी स्कूल आ रहे थे। वर्तमान में दस फीसदी विद्यार्थी स्कूल में बढ़ गए हैं।
पंचकूला शिक्षा विभाग की डिप्टी डीईओ अंजू ग्रोवर ने बताया कि जिले के 66 स्कूलों में 19,423 विद्यार्थी आते हैं। इसमें रोजाना स्कूल में 9711.5 विद्यार्थियों को स्कूल आने के इजाजत दी गई। इसमें पंचकूला के स्कूलों में 80 फीसदी यानि 7768 विद्यार्थी रोजाना स्कूल आते हैं।
पचास फीसदी विद्यार्थी छठी से बारहवीं के स्कूल आते हैं। पंचकूला के स्कूलों में ऑड-ईवन नंबर रोल नंबर के हिसाब से विद्यार्थी आते हैं। इसमें छात्रों को बिना मास्क के प्रवेश नहीं मिलता है। वहीं, छात्रों को उचित दूरी पर कक्षा में बैठाया जा रहा है। सभी नियमों का पालन कर विद्यार्थियों को कक्षा में बैठाया जा रहा है। अभिभावकों के साथ स्कूल में पेरेंट्स टीचर बैठक के बाद बच्चों को अभिभावक स्कूल भेज रहे हैं।
कोविड के बाद इस तरह बच्चे आए हैं
वर्ष कुल संख्या पचास फीसदी कितने आए
2020 18,896 9448 6613
2021 19423 9711 7768
स्कूल में कोविड से बचाव की सभी एहतियात बरती जा रही हैं। पढ़ाने वाले सभी शिक्षकों का टीकाकरण किया गया है। टीकाकरण करने के साथ ही बच्चों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया गया है। इस साल दस फीसदी विद्यार्थी की संख्या भी स्कूल में बढ़ गई है। -अंजू ग्रोवर, डिप्टी डीईओ, पंचकूला शिक्षा विभाग