{"_id":"66a2f32b2d2732b73b0e7d35","slug":"80-lakh-rupees-were-cheated-from-two-people-in-the-name-of-investment-chandigarh-news-c-16-pkl1049-476830-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: निवेश के नाम पर दो लोगों से 80 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: निवेश के नाम पर दो लोगों से 80 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में दो लोगों से ट्रेडिंग एप के जरिए निवेश के नाम पर करीब 80 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। साइबर थाने में मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पहले मामले में सेक्टर-38 निवासी दिनेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मार्च 2023 में उसका नंबर एक व्हाट्सएप में गोल्डमैन सच वेंचर कार्प (जीएसवीपी) ग्रुप में एड किया गया। इस ग्रुप के सदस्यों ने उसे शेयर मार्केट के एप में इनवेस्ट करने के लिए कहा गया। उसे बताया गया कि इसमें उसे अच्छा रिटर्न मिलेगा। इस पर उसने निवेश करना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे उसने उस एप में 54.80 लाख रुपये का निवेश कर दिए। बाद में जब पैसे वापस मांगे गए तो ठगों ने अपना मोबाइल नंबर भी बंद कर लिया। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई जिसके आधार पर अब केस दर्ज किया गया है।
वहीं, दूसरे मामले में सेक्टर-15डी निवासी रवि कुमार ने बताया कि उसने फरवरी 2024 में सोशल मीडिया पर एक रील देखी। रील में स्टॉक मार्केट में निवेश करने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप का लिंक दिया गया था। उसने लिंक पर क्लिक किया तो उसका नंबर नंबर बी-3 एवरकोर इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटजी नाम के ग्रुप में जुड़ गया। इस ग्रुप में करीब 136 सदस्य थे। ग्रुप एडमिन निवेश के लिए उसमें टिप्स डालता था। उसने रवि के फोन में एक ट्रेडिंग एप इंस्टाल करवाया। उसके बाद रवि ने उस एप के जरिए 25 लाख 32 हजार 400 रुपये का निवेश कर दिया। रवि ने जब रुपये निकालने के लिए कहा तो ग्रुप एडमिन ने उसे और ज्यादा निवेश करने के लिए कहा लेकिन इस पर शिकायतकर्ता को कुछ शक हुआ और उसने पैसे इन्वेस्ट करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई जिसके आधार पर अब केस दर्ज किया गया है।