{"_id":"ca91a653f0ffc3c1c2675d10aff62b29","slug":"8-lane-road-from-sector-17-bus-stand-chowk","type":"story","status":"publish","title_hn":"8 लेन बनेगी सेक्टर-17 बस स्टैंड चौक की रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
8 लेन बनेगी सेक्टर-17 बस स्टैंड चौक की रोड
रवि अटवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 01 Aug 2014 04:10 PM IST
विज्ञापन
आने वाले कुछ सालों में शहरवासियों को सेक्टर-17 के बस स्टैंड चौक पर जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। यहां अंडरपास तो बनेगा ही, साथ ही यहां की सड़क भी 8 लेन कर दी जाएगी।
विज्ञापन
इस समय यहां फोर लेन सड़क हैं। 8 लेन बनने के बाद 4 लेन अंडरपास से गुजरेंगी जबकि 4 लेन ऊपर से होते हुए निकल जाएगी।
बस स्टैंड चौक पर हिमालयन मार्ग (प्रेस लाइट प्वाइंट से अरोमा की तरफ) की तरफ अंडरपास बनाया जाएगा और उसी तरफ सड़क को चौड़ा किया जाएगा।
वीरवार को नगर निगम कमिश्नर वीपी सिंह ने रोड विंग के अफसरों के साथ बैठक की। बैठक में अंडरपास को लेकर नक्शा तैयार किया गया। हिमालयन मार्ग पर दोनों तरफ स्पेस और ट्रैफिक को ध्यान में रखते हुए सड़क को 8 लेन करने पर फैसला हुआ।
विज्ञापन
पानी की निकासी के लिए बनाई रणनीति
अंडरपास को बनाने में 20 करोड़ से ज्यादा की लागत आएगी। इसमें से 8 करोड़ रुपये तो वाटर ड्रेनेज सिस्टम पर ही खर्च होंगे। अंडरपास बनाने में बारिश के पानी की निकासी सबसे बड़ी चुनौती है। पब्लिक हेल्थ विंग की ओर से अंडरग्राउंड पाइप लाइन डाली जाएगी जिससे बारिश का पानी सीधा सेक्टर-36 के चोअ में बहाया जाएगा।
विज्ञापन
पेक से भी करवाया जाएगा सर्वे
नगर निगम ने बस स्टैंड चौक पर ट्रैफिक का सर्वे प्राइवेट एजेंसी से करवाया था। अब इसे पुख्ता करने के लिए पंजाब इंजीनियर कॉलेज(पेक)से भी सर्वे करवाया जाएगा।
बस स्टैंड चौक पर ट्रैफिक
- 1.15 लाख से ज्यादा वाहन गुजरते हैं दिनभर में
- 12 हजार वाहन सुबह 9 से 10 बजे के बीच
कब तैयारी हुई योजना
- 2005 में बनी थी 8 अंडरपास की योजना
- 2008 में चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड को ट्रांसफर हुआ प्रोजेक्ट
- 8 की बजाय 3 अंडरपास बनाने का हुआ फैसला
- 5 साल तक दबी रही फाइल
- 2013 में फिर उठा मुद्दा
- 19 नवंबर, 2013 को प्रशासक शिवराज पाटिल ने प्रोजेक्ट नगर निगम को किया ट्रांसफर
- इस साल फरवरी में सेक्टर-17 के बस स्टैंड चौक पर अंडरपास बनाने का फैसला