फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   8 killed by corona at Tricity, 250 new infected

ट्राइसिटी में कोरोना से 8 की मौत, 250 नए संक्रमित मिले

Tue, 08 Dec 2020 09:41 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 09:41 PM IST
विज्ञापन
8 killed by corona at Tricity, 250 new infected
चंडीगढ़। ट्राइसिटी में मंगलवार को कोरोना से 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 250 नए संक्रमित मिले हैं। कोरोना से मरने वाले किसी न किसी अन्य बीमारी से भी पीड़ित थे। चंडीगढ़ में तीन और मोहाली में पांच व्यक्तियों की मौत हो गई। चंडीगढ़ में 126, मोहाली में 69 और पंचकूला में 57 नए संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

शहर में कोरोना से लगातार बढ़ रही मौत से स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन चिंतित है। नए संक्रमितों में 75 पुरुष और 51 महिलाएं शामिल हैं। वहीं, एकांतवास में रह रहे 82 मरीजों को 10 दिन की अवधि पूरी होने पर छुट्टी दे दी गई। शहर में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 18239 हो गई है, जबकि 296 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं,16981 मरीज ठीक हो चुके हैं। 1595 लोगों की जांच में 126 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि 137 संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट आनी बाकी है ।
विज्ञापन

सेक्टर-37 निवासी 84 साल के वृद्ध की जीएमसीएच-32 में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह कोरोना पॉजिटिव होने के साथ हाइपरटेंशन का मरीज था। सेक्टर-50 निवासी 66 साल की वृद्धा की जीएमसीएच-32 में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह भी कोरोना पॉजिटिव होने के साथ डायबिटीज व हाइपरटेंशन की मरीज थी। सेक्टर-38 वेस्ट निवासी 75 साल के वृद्ध की मोहाली स्थित एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। वह कोरोना पॉजिटिव होने के साथ ही सांस संबंधी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईएसबीटी सेक्टर-17 में 28 की जांच
आईएसबीटी सेक्टर-17 में मोबाइल टीम ने दिल्ली से आने वाले 28 यात्रियों की कोरोना जांच की। इनमें से सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार भारत बंद के असर के कारण यात्रियों की संख्या कम होने से जांच भी कम हुई है।
मोहाली में कोरोना से गई पांच की जान
मोहाली में मंगलवार को कोरोना से पांच लोगों की मौत हो गई। जिले में कोरोना से मौत का आंकड़ा 299 पर पहुंच गया है, जो ट्राइसिटी में सबसे अधिक है। वहीं, 69 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 113 लोगों ने कोरोना से जिंदगी की जंग जीती है। जिन पांच लोगों की कोरोना से मौत हुई हैं, सेहत विभाग की ओर से इसके बारे में जानकारी साझा नहीं की गई। कोरोना संक्रमित 69 लोगों में डेराबस्सी से चार, ढकोली से एक, लालड़ू से पांच और मोहाली के अर्बन इलाके से 59 मरीज सामने आए हैं। वहीं, जिले में अब तक कोविड का शिकार हुए लोगों का आंकड़ा 16542 पर पहुंच गया है और इनमें से 14015 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं अभी 2228 मरीजों का इलाज चल रहा है और अब तक 299 लोगों की मौत हो चुकी है।

पंचकूला में 57 नए मरीज मिले
पंचकूला में मंगलवार को कोरोना के 57 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। सेक्टर-6, 7, 12, 19, 25, अमरावती एनक्लेव, बरवाला, फतेहपुर, खटौली, मदनपुर, महेशपुर से एक-एक केस सामने आया है। सेक्टर-14, भैंसा टिब्बा, मदनपुर से दो-दो केस सामने आए हैं। एमडीसी-5 से तीन, सेक्टर-12ए से छह, सेक्टर-15 से आठ, सेक्टर-16 से पांच, सेक्टर-20 से चार, सेेक्टर-21 से चार, सेक्टर-4 से चार, सेक्टर-8 से छह केस सामने आए हैं। जिले में अब तक 135 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौजूदा समय में 531 सक्रिय मरीज हैं। अब तक 176 स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed