फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   76 new COVID-19 positive cases have been reported in Haryana today

हरियाणा में बढ़ने लगा संक्रमण का ग्राफ, एक दिन में 76 पॉजिटिव मिले, राहत; पंचकूला हुआ कोरोना मुक्त

Wed, 27 May 2020 09:46 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 27 May 2020 09:46 PM IST
सार

  • 20 हजार से अधिक संदिग्ध लोग स्वास्थ्य महकमे की निगरानी में
  • हरियाणा में अब रिकवरी रेट घटकर 60.68 तक पहुंचा 

विज्ञापन
76 new COVID-19 positive cases have been reported in Haryana today
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुधवार को भी हरियाणा में कोरोना वायरस के काफी ज्यादा मामले सामने आए। बुधवार शाम तक 76 नए मामलों के साथ अब प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1381 हो गई है। जबकि इस संक्रमण से प्रदेश में 18 मौतें हो चुकी हैं। 20615 संदिग्ध मरीजों को स्वास्थ्य महकमे ने अपनी निगरानी में रखा हुआ है। 

विज्ञापन


पिछले दो दिनों में कोरोना से रिकवर होने का रेट भी लगभग 66 प्रतिशत से घटकर 60.68 प्रतिशत तक पहुंच चुका है। जबकि संक्रमण बढ़ने की दर 1.37 प्रतिशत हो गई है। 3811 संदिग्ध मरीजों के सैंपल रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- अच्छी पहल: अब कॉलेजों में शिक्षक नियुक्त होंगे पासपोर्ट अधिकारी, छात्रों का नि:शुल्क बनेगा पासपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुग्राम में 20, फरीदाबाद में 25, सोनीपत में 11, झज्जर में 4, पलवल में 8, रोहतक व नारनौल में 3-3 जींद व सिरसा में 1-1 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। जबकि गुरुग्राम में 10, पंचकूला में 1 व रेवाड़ी में 3 मरीज ठीक भी हुए हैं। यमुनानगर के बाद अब पंचकूला भी कोरोना मुक्त हो गया है। 



कुल संक्रमित मरीजों में से 838 मरीज ठीक होने के बाद 525 मरीज अभी भी एक्टिव हैं। विभिन्न जिलों में अब कुल पॉजिटिव मरीजों में से गुरुग्राम में 337, फरीदाबाद में 258, सोनीपत में 174, झज्जर में 97, नूंह में 66, अंबाला में 47, पलवल में 51, भिवानी में 11, चरखी दादरी में 7, फतेहाबाद में 9, हिसार में 22, जींद में 29, करनाल में 37, कैथल में 6, कुरुक्षेत्र में 21, पानीपत में 59, पंचकूला में 25, रोहतक में 19, नारनौल में 36, सिरसा में 11, यमुनानगर में 8, रेवाड़ी में 18, महेंद्रगढ़ में 33 मरीज सामने आ चुके हैं। अमेरिका से लौटे 21 पॉजिटिव मरीज अतिरिक्त हैं। 

दूसरी ओर, गुरुग्राम 193, अंबाला में 40 भिवानी में 6, चरखी दादरी में 1, रेवाड़ी 4, फरीदाबाद में 120, फतेहाबाद में 6, हिसार में 3, जींद में 18, करनाल में 16, कैथल में 4, कुरुक्षेत्र 3, नूंह में 65, पलवल में 39, पानीपत में 33, पंचकूला में 25, रोहतक में 11, सिरसा में 9, महेंद्रगढ़ में 6, चार सोनीपत में 124, झज्जर 90, यमुनानगर में 8 मरीज ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed