{"_id":"68cb1514ef63e278eb0421b2","slug":"734-people-donated-blood-in-chandigarh-on-pms-birthday-chandigarh-news-c-16-pkl1079-821484-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पीएम के जन्मदिवस पर चंडीगढ़ में सेवा का संकल्प, 734 लोगों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पीएम के जन्मदिवस पर चंडीगढ़ में सेवा का संकल्प, 734 लोगों ने किया रक्तदान
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर चंडीगढ़ में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को छह स्थानों पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इन शिविरों में 734 लोगों ने रक्तदान किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने सभी छह रक्तदान शिविरों का दौरा किया और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।
उन्होंने पीएम के जीवन और उनकी सेवा भावना का उल्लेख करते हुए कहा कि सेवा पखवाड़ा जैसे कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी की सकारात्मक राजनीति और जनकल्याण के संकल्प को मजबूती प्रदान करते हैं। मल्होत्रा ने इस अवसर पर सभी रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र भी प्रदान किए और उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ के नागरिकों ने हमेशा देशहित में अग्रणी भूमिका निभाई है और 734 रक्तदाताओं का यह रिकॉर्ड इसकी गवाही देता है।
इस कार्यक्रम में महामंत्री रामबीर भट्टी, सेवा पखवाड़ा के संयोजक संजीव राणा, सह-संयोजक डॉ. नरेश पंचाल, भरत सिंह और इंदिरा सिंह भी मौजूद रहे। इनके साथ-साथ सभी जिलाध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष भी पूरे आयोजन में सक्रिय रूप से शामिल रहे।