फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   72 people tested Positive for covid 19 in Punjab

Punjab Corona Update: पंजाब के 13 जिलों में पहुंचा कोरोना, 72 नए मामले, संक्रमण दर हुई दोगुनी

Sun, 09 Apr 2023 10:15 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/पटियाला Published by: ajay kumar Updated Sun, 09 Apr 2023 10:15 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार मोहाली में बीते 24 घंटे के दौरान 78 सैंपलों की जांच के दौरान सबसे ज्यादा 18 मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं, लुधियाना में 240 सैंपलों की जांच के दौरान 13 और अमृतसर में 222 सैंपलों की जांच में 10 नए मरीजों की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
72 people tested Positive for covid 19 in Punjab
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब में कोरोना ने 13 जिलों को चपेट में ले लिया है। बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 72 नए केसों की पुष्टि हुई है। रविवार को राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 636 तक पहुंच गई, जिनमें 8 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं जबकि 5 मरीजों को क्रिटिकल लेवल-3 की सुविधा प्रदान की गई है। वहीं, सूबे में संक्रमण दर बढ़ गई है। शनिवार को संक्रमण दर 3.41 थी। रविवार को 6.43 फीसदी रिकॉर्ड की गई। हालांकि विशेषज्ञ इसके पीछे कम सैंपलिंग की वजह बता रहे हैं। रविवार को केवल 1242 सैंपल लिए गए।

विज्ञापन


कोविड-19 कंट्रोल के स्टेट प्रोग्राम अधिकारी डॉ. राजेश भास्कर का कहना है कि संक्रमण दर कोरोना के कुल मामलों व उस दिन जांच किए कुल सैंपलों की गिनती के हिसाब से निकाला जाता है। शनिवार को 2524 सैंपलों की जांच हुई। रविवार को छुट्टी के कारण केवल 1242 सैंपल लिए गए। ऐसे में संक्रमण दर बढ़ी है। उन्होंने रोजाना कम से कम 4200 सैंपल लेने को कहा है। 72 केसों में जालंधर के एक मरीज को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन


कहां-कितने मरीज मिले
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार मोहाली में बीते 24 घंटे के दौरान 78 सैंपलों की जांच के दौरान सबसे ज्यादा 18 मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं, लुधियाना में 240 सैंपलों की जांच के दौरान 13 और अमृतसर में 222 सैंपलों की जांच में 10 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। राज्य के अन्य जिलों- बरनाला में 6, पठानकोट में 5, होशियारपुर व पटियाला में 4-4, जालंधर व मुक्तसर में 3-3, रोपड़ व संगरूर में 2-2, बठिंडा और मोगा में 1-1 नए मरीज की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड टेस्टिंग में पीछे छूटा लुधियाना
लुधियाना में प्रतिदिन 1200 नमूनों की टेस्टिंग का लक्ष्य है लेकिन हकीकत में सिर्फ 500 से 700 नमूने लिए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने संदिग्ध मरीजों की जांच के लिए रविवार को भी कुल 553 नमूने लिए हैं, जो तय टारगेट से काफी कम है। वहीं, बीते 24 घंटे के दौरान जिले में 13 नए कोरोना मरीज मिले हैं। 

लुधियाना में टीकाकरण ठप
लुधियाना में कोरोना वैक्सीन का सरकारी स्टॉक खत्म हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग के पास कोविशील्ड का स्टॉक 10 फरवरी और कोवॉक्सिन का स्टॉक 28 मार्च से खत्म है। सरकारी स्टॉक खत्म होने के बाद से शहर के तीन निजी अस्पतालों में कोविशील्ड वैक्सीन उपलब्ध थी लेकिन वह भी पांच और सात अप्रैल को एक्सपायर हो चुकी हैं। इससे जिले में वैक्सीनेशन ठप है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वैक्सीन की नई मांग भेजी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed