फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   71 new corona virus infected found in Chandigarh-Mohali and Panchkula

कोरोना: चंडीगढ़-मोहाली में 20-20 नए पॉजिटिव मिले, पंचकूला में 31 मामले, आईटीबीपी कैंप सील

Tue, 21 Jul 2020 12:41 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला Published by: ajay kumar Updated Tue, 21 Jul 2020 12:41 AM IST
सार

  • पांच जवानों समेत 31 संक्रमित मिले, कोरोना के 22 मरीज पंचकूला, सात आईटीबीपी कैंप और दो बाहर के 
  • टेस्ट के बाद सभी को आइसोलेशन वार्ड में किया भर्ती, संपर्क में आने वालों की जांच कर रहा स्वास्थ्य विभाग    
  • पंचकूला में संक्रमितों का आंकड़ा 360, पंचकूला के 280 मरीज, 80 संक्रमित अन्य जिलों और राज्यों के हैं 

विज्ञापन
71 new corona virus infected found in Chandigarh-Mohali and Panchkula
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्राइसिटी में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को सर्वाधिक 31 मामले पंचकूला से सामने आए हैं। वहीं चंडीगढ़ और मोहाली में 20-20 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। राहत की बात यह रही है कि इसी दिन मोहाली में 44 और चंडीगढ़ में 30 लोग कोरोना से जंग जीतकर घर लौट चुके हैं। वहीं पंचकूला में आईटीबीपी कैंप को सील कर दिया गया है।

विज्ञापन


चंडीगढ़ में मनोनित पार्षद समेत 20 और संक्रमित
चंडीगढ़ में सोमवार को सेक्टर-40 निवासी मनोनीत पार्षद समेत 20 नए मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले। क्वारंटीन टीम के प्रभारी अनिल गर्ग ने बताया कि मनोनीत पार्षद ने एक निजी लैब में कोरोना टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने इसकी सूचना खुद ही टीम को दी। उनके संपर्क में आए लोगों को मंगलवार को क्वारंटीन किया जाएगा। 20 नए मरीजों के मिलने के बाद कोरोना के मरीजों की संख्या 739 हो गई है। वहीं अभी 57 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। जबकि कोरोना से शहर में अब तक 12 मरीजों की जान जा चुकी है। 
विज्ञापन


सोमवार को जिन 20 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनमें डड्डूमाजरा निवासी 29 साल का पुरुष, सेक्टर-45 निवासी 70 साल का पुरुष, धनास के एक ही परिवार के 17 साल के किशोर समेत 25 और 53 साल के दो पुरुष, सेक्टर-29 में 55 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-22 में 29 साल की महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दड़वा में एक ही परिवार के 3 सदस्यों 35 साल की महिला, 35 वर्षीय पुरुष और 4 साल की बच्ची में कोरोना की पुष्टि हुई है जबकि सेक्टर-7 में 25 साल की युवती, दड़वा में 25 साल के युवक और 12 साल के किशोर, सेक्टर-61 में 40 साल के पुरुष, मनीमाजरा में 36 साल के पुरुष और 67 साल की वृद्धा, सेक्टर-49 में 48 साल के पुरुष, सेक्टर-63 में 23 साल की महिला, सेक्टर-40 में 65 साल के पुरुष और बापूधाम में 45 साल की महिला कोरोना की चपेट में आए हैं। 

30 मरीज हुए डिस्चार्ज  
वहीं दूसरी तरफ पीजीआई, धन्वंतरि आयुर्वेदिक कॉलेज, और सूद धर्मशाला में भर्ती कोरोना के 30 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया। इसमें मनीमाजरा, खुड्डा लाहौरा, सेक्टर-32, 49, 40, 55,45 ,44,50 और 25 के कोरोना के मरीज शामिल हैं।  

पंचकूला: आईटीबीपी कैंप सील, बरवाला में चार आशा वर्कर संक्रमित  
पंचकूला में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। सोमवार को 31 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इनमें आईटीबीपी के पांच जवानों और दो महिलाओं में कोरोना की पुष्टि हुई है। जवानों में बढ़ते संक्रमण को देखकर प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आईटीबीपी कैंप सील कर दिया है। जवानों की ट्रैवल हिस्ट्री जांचीं जा रही है। 

मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों की लिस्ट भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाई जा रही है। सोमवार को 31 मामले पॉजिटिव के आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अब आइसोलेशन वार्ड का विस्तार करने की तैयारी कर रहा है। बरवाला में चार आशा वर्कर समेत आठ लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 

पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर-6 की सीएमओ डॉक्टर जसजीत कौर का कहना है कि संक्रमित मरीजों में 22 मरीज पंचकूला के हैं, जबकि सात संक्रमित आईटीबीपी कैंप और दो बाहर के केस हैं। बाहर के संक्रमितों में चंडीगढ़ की एक 25 वर्षीय युवती और कुरुक्षेत्र का एक 10 वर्षीय बच्चा शामिल है।

सीएमओ डॉ. जसजीत कौर के अनुसार पंचकूला सेक्टर-9 में 32 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-16 में 50 वर्षीय महिला, सेक्टर-20 में 15 वर्षीय किशोर और 42 वर्षीय महिला, सेक्टर-10 में 27 वर्षीय युवक, सेक्टर-8 में 50 वर्षीय महिला, औद्योगिक क्षेत्र फेस-1 स्थित आशियाना कांप्लेक्स में 30 वर्षीय पुरुष और 18 वर्षीय किशोर, बरवाला में 61 वर्षीय बुजुर्ग, 37 वर्षीय महिला, 15 वर्षीय किशोर, 13 वर्षीय बच्ची, 32 वर्षीय महिला, 12 वर्षीय बच्ची, 18 वर्षीय किशोर, नग्गल में 39 वर्षीय पुरुष, मौली में 45 वर्षीय महिला, टिपरा में 20 वर्षीय युवती, जसपुर में 39 वर्षीय पुरुष, तोडा में 40 वर्षीय महिला, नयागांव में 40 वर्षीय महिला, टागरा में 12 वर्षीय बच्चे में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

सीएमओ ने बताया कि मरीजों के संपर्क में आने से लोग ज्यादा संक्रमित हुए हैं। पंचकूला में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 360 पहुंच गया है। इसमें से पंचकूला के कोरोना संक्रमित 280 हैं, जबकि 80 मरीज दूसरे जिलों और राज्यों से हैं। पंचकूला स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी संक्रमितों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। इन सभी संक्रमितों के परिजनों को भी आइसोलेट करने की प्रक्रिया में स्वास्थ्य विभाग जुट गया है।

पंचकूला के नोडल ऑफिसर डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि आईटीबीपी के जवानों के संपर्क में आने वाले लोगों की भी लिस्ट बनाई जा रही है, ताकि होम क्वारंटीन कर उनके सैंपल लिए जा सकें। जहां से कोरोना के केस मिल रहे हैं, उन सभी जगहों को सैनिटाइज भी कराया जा रहा है। पंचकूला में अब तक 136 लोग ठीक हो चुके हैं। डॉक्टर मोहित शर्मा ने बताया कि बरवाला में आज आठ केस कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें चार आशा वर्कर हैं। जिनको डेंटल कॉलेज सुल्तानपुर में आइसोलेट कर दिया गया है।

मोहाली जिले में कोरोना से 12वीं मौत, 44 लोग तंदुरुस्त होकर लौटे घर
मोहाली में कोरोना की वजह से 12वीं मौत हो गई। मृतक महिला (65) समाजसेवी की मां थी। वह ब्लड प्रेशर व दिल की बीमारी से पीड़ित थी। वहीं 44 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती है। यह पुष्टि डीसी गिरीश दियालन ने की। जिले में सोमवार को 20 लोग कोरोना पॉजिटिव मिलने से अब कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 551 हो गई है। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या 177 पहुंच गई है। 

अब तक 361 लोग ठीक हो गए हैं। कोरोना पॉजिटिव पाए गए बीस लोगों में मलकपुर की 30 वर्षीय महिला, सेक्टर-111 मोहाली निवासी 34 वर्षीय बुजुर्ग, सेक्टर-125 से 48 वर्षीय पुरुष, 18, 20 साल की महिला, जीरकपुर में 39 वर्षीय पुरुष व 47 वर्षीय महिला, ढकोली से 24 वर्षीय पुरुष, बलटाना से 36 साल की महिला, सन्नी एन्क्लेव जीरकपुर में 65 वर्षीय बुजुर्ग, दशमेश नगर खरड़ से नौ, छह साल के लड़के, 38 साल की महिला व नौ साल की लड़की, सेक्टर-69 से 31, 36 साल की महिला, डेराबस्सी से 34 साल का पुरुष, हंडेसरा से 25 साल का पुरुष व लालड़ू से 35 साल का पुरुष शामिल है। 

ठीक हुए मरीज
जीरकपुर में 35 व 55 साल का पुरुष और 30 व 50 साल की महिला, 8 साल की बच्ची, नयागांव में 19, 23 व साल के युवक और 26 व 50 साल की महिला, फेज-नौ मोहाली में 52, 80 साल की महिला व 32 साल का पुरुष, फेज-छह में 52 साल का पुरुष, पीरमुछल्ला में 46 साल का पुरुष, झंजेड़ी में 20 साल का पुरुष व 65 साल की महिला, खरड़ में 33 साल की महिला व 51 साल का पुरुष, गिलको खरड़ में 54 साल का पुरुष व 41 साल की महिला, कुराली में 30, 34 साल का पुरुष व 6 साल का बच्चा, 29 व 30 साल की महिलाएं, डेराबस्सी में 69 साल की महिला, बलौंगी में 41 साल का पुरुष, जीरकपुर में 16 व 21 साल के पुरुष व दो पैंतीस व 17 साल की महिलाएं, डेराबस्सी में 50, 52, 19, 45 साल का पुरुष, खरड़ में चार, दस साल का लड़का और पैंतीस से 70 साल की महिलाएं व मोहाली में 33 साल का पुरुष शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed