{"_id":"5c4c3b19bdec220c2959d498","slug":"70th-republic-day-2019-yami-gautam-vicky-kaushal-and-varun-dawan-at-wagah-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"#Republic Day:'सर्जिकल स्ट्राइक' के बाद वाघा बॉर्डर पहुंचे विक्की कौशल, वरुण धवन ने भरा जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#Republic Day:'सर्जिकल स्ट्राइक' के बाद वाघा बॉर्डर पहुंचे विक्की कौशल, वरुण धवन ने भरा जोश
Sun, 27 Jan 2019 09:14 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sun, 27 Jan 2019 09:14 AM IST
विज्ञापन
अटारी-वाघा बॉर्डर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
70 वें गणतंत्र दिवस पर जवानों के साथ फिल्मी हस्तियां भी बॉर्डर पर जोश भरते हुए नजर आईं। वरुण धवन ने अपनी शानदार प्रस्तुति से समां बांध दी। कई हजार की संख्या में मौजूद देशवासी भारत माता की जय के नारे लगाते हुए नजर आए। वहीं फिल्म उरी के हीरो विकी कौशल और यमी गौतम ने भी देशभक्ति का जज्बा भरा। पाकिस्तान के ठीक सामने खड़े होकर इन हस्तियों ने 'ललकार' लगाई।
विज्ञापन
बता दें कि एक्टर विक्की कौशल अपनी फिल्म उरी को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में जमकर धमाल मचाया। अब लोगों के जुबां पर एक ही डायलॉग है 'How is the Josh?' । दरअसल इसी जोश के साथ विक्की कौशल शनिवार को अटारी-वाघा बॉर्डर पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय सेना की वर्दी पहना गर्व की बात है। हम भाग्यशाली हैं कि हमे इसे पहनने का सौभाग्य मिला है। विक्की कौशल के साथ यमी गौतम भी नजर आईं।
विज्ञापन
देश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में लोग बीटिंग रीट्रीट देखने आए। इस दौरान सीमा पर देशभक्ति गाने और नारे गूंजते नजर आए हैं। हजारों के संख्या में लोग पहुंचे थे। सेना के जवान भारत माता जय के नारे लगा लोगों में जोश भरते नजर आए। लोगों की गर्जना ऐसी थी कि पाकिस्तान के लाहौर तक ये बुलंद नारे सुनाई दिए होंगे।
विज्ञापन