फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   70th Republic Day 2019, yami gautam, vicky kaushal and varun dawan at wagah border

#Republic Day:'सर्जिकल स्ट्राइक' के बाद वाघा बॉर्डर पहुंचे विक्की कौशल, वरुण धवन ने भरा जोश

Sun, 27 Jan 2019 09:14 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 27 Jan 2019 09:14 AM IST
विज्ञापन
70th Republic Day 2019, yami gautam, vicky kaushal and varun dawan at wagah border
अटारी-वाघा बॉर्डर

70 वें गणतंत्र दिवस पर जवानों के साथ फिल्मी हस्तियां भी बॉर्डर पर जोश भरते हुए नजर आईं। वरुण धवन ने अपनी शानदार प्रस्तुति से समां बांध दी। कई हजार की संख्या में मौजूद देशवासी भारत माता की जय के नारे लगाते हुए नजर आए। वहीं फिल्म उरी के हीरो विकी कौशल और यमी गौतम ने भी देशभक्ति का जज्बा भरा। पाकिस्तान के ठीक सामने खड़े होकर इन हस्तियों ने 'ललकार' लगाई।

विज्ञापन


बता दें कि एक्टर विक्की कौशल अपनी फिल्म उरी को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में जमकर धमाल मचाया। अब लोगों के जुबां पर एक ही डायलॉग है  'How is the Josh?' । दरअसल इसी जोश के साथ विक्की कौशल शनिवार को अटारी-वाघा बॉर्डर पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय सेना की वर्दी पहना गर्व की बात है। हम भाग्यशाली हैं कि हमे इसे पहनने का सौभाग्य मिला है। विक्की कौशल के साथ यमी गौतम भी नजर आईं। 
विज्ञापन


देश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में लोग बीटिंग रीट्रीट देखने आए। इस दौरान सीमा पर देशभक्ति गाने और नारे गूंजते नजर आए हैं। हजारों के संख्या में लोग पहुंचे थे। सेना के जवान भारत माता जय के नारे लगा लोगों में जोश भरते नजर आए। लोगों की गर्जना ऐसी थी कि पाकिस्तान के लाहौर तक ये बुलंद नारे सुनाई दिए होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed