फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   70 percent policemen get Corona vaccinated

कोरोना पर सख्ती के बाद पुलिसकर्मियों ने किया यह.. जानिए

Fri, 12 Mar 2021 08:10 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 08:10 PM IST
विज्ञापन
70 percent policemen get Corona vaccinated
चंडीगढ़। पुलिस विभाग ने बीते 20 दिन पहले आदेश जारी कर पुलिसकर्मियों के लिए कोविड-19 टीकाकरण को अनिवार्य कर दिया था। इसके बाद टीकाकरण में तेजी देखने को मिली है। पुलिस विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार अब तक 5975 में से 4125 पुलिसकर्मी टीका लगवा चुके हैं। यह आंकड़ा तकरीबन 70 फीसदी है।
विज्ञापन

इसके अलावा जिन पुलिसकर्मियों को अब तक टीका नहीं लगा है, विभाग की ओर से उन्हें लगातार टीका लगवाने के लिए कहा जा रहा है। उच्चाधिकारियों का कहना है कि बचे पुलिसकर्मियों का जल्द टीकाकरण हो जाएगा। बता दें कि आदेश जारी होने के बाद पुलिसकर्मियों में काफी रोष था। उनका कहना था कि टीकाकरण से पहले उनसे पूछा जाना जरूरी था, लेकिन विभाग धक्केशाही कर रहा है।
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए जागरूकता अभियान
बता दें कि सेक्टर-26 पुलिस लाइन के मल्टीपर्पज हॉल में कोविड-19 टीकाकरण के फायदे और अफवाहों से बचने के लिए बीते 19 और 20 फरवरी को जागरूकता अभियान चलाया गया था। इसका मकसद था कि ज्यादा से ज्यादा पुलिसकर्मियों का टीकाकरण हो और उनकी सेहत बेहतर रहे। इस अभियान में दो दिनों में करीब 320 पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया था, जिन्हें टीके से होने वाले फायदे और नुकसान के बारे में बताया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी समेत 235 पुलिसकर्मी मिले थे संक्रमित
बीते तीन फरवरी को डीजीपी संजय बेनीवाल, एसपी मनोज कुमार मीणा, एसपी केतन बंसल, एएसपी श्रुति अरोड़ा को टीका लगाने के साथ सेक्टर-26 स्थित पुलिस लाइन अस्पताल में कोरोना टीकाकरण की शुरुआत हुई थी। रोजाना औसतन 80 से 100 पुलिसकर्मियों को टीका लग रहा है। बता दें कि अब तक एसपी विनीत कुमार समेत 235 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed