फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   70 people detained without a mask on Sukhna Lake, many VIPs included

सुखना लेक पर मास्क पहने बिना सैर कर रहे 70 लोग हिरासत में लिए गए, कई वीआईपी शामिल

Fri, 19 Jun 2020 12:47 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 19 Jun 2020 12:47 PM IST
विज्ञापन
70 people detained without a mask on Sukhna Lake, many VIPs included
बिना मास्क पहने लोगों को हिरासत में लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कोरोना के दिनोंदिन बढ़ते मामलों के बावजूद लोग सोशल डिस्टेंसिग और मास्क को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे। लोग अब भी बिना मास्क या मास्क से मुंह व नाक को ढकने की बजाय उसे गले में लटका कर घूमते दिख रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया है। वीरवार सुबह पुलिस ने सुखना लेक पर अभियान चलाकर बिना मास्क पहने या मास्क को गले में लटकाकर घूम रहे कुछ वीआईपी समेत 70 लोगों को पकड़कर थाने पहुंचा दिया।
विज्ञापन


पकड़े गए सभी लोग मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग संबंधी नियमों की धज्जियां उड़ा रहे थे। हालांकि पुलिस ने इन्हें सख्त चेतावनी देने के बाद करीब एक घंटे बाद छोड़ दिया। बता दें कि अमर उजाला ने वीरवार के अंक में ही शहर की अलग कालोनियों और सेक्टर-17 की सब्जी मंडी में मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी के मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस हरकत में आई और वीरवार सुबह 5.30 से 8 बजे तक सुखना लेक पर चौकी इंचार्ज जसपाल सिंह की देखरेख में अभियान चलाया गया। सुबह पांच बजे से यहां सैर करने पहुंचे कई लोग मास्क और सोशल डिस्टेसिंग के नियम का पालन नहीं कर रहे थे। पुलिस ने इन सभी लोगों को चिह्नित कर एक-एक कर हिरासत में लेना शुरू कर दिया। पकड़े गए लोगों में कुछ वीआईपी भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सभी को सेक्टर-3 थाने ले गई। इस दौरान करीब एक घंटे तक थाने में बैठाने के बाद पुलिस ने सभी को सख्त चेतावनी देकर छोड़ दिया। साथ ही पकड़े लोगों से पुलिस ने माफी मंगवाई और संकल्प दिलाया कि वह आगे से बिना मास्क पहने घर से बाहर नहीं निकलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed