फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   70 feet Ravana will be burnt with 35 feet bow and arrows

35 फुट के धनुष बाण से जलाया जाएगा 70 फुट का रावण

Tue, 04 Oct 2022 02:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
70 feet Ravana will be burnt with 35 feet bow and arrows
मनीमाजरा। द नेशनल एडी क्लब मनीमाजरा की ओर से हाउसिंग बोर्ड चौराहे पर दशहरा उत्सव होगा। इसमें 35 फुट के बने धनुष बाण से 70 फुटके रावण को जलाया जाएगा।
विज्ञापन

क्लब के प्रधान के रोहित शर्मा ने बताया कि इस बार प्रशासन के दिशा निर्देश के अनुसार ग्रीन पटाखों के पुतले जलाए जाएंगे। इनमें रावण का पुतला 70 फुट, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले 60 फुट के होंगे। सबसे खास बात यह है कि क्लब की सीनरी टीम की ओर से बनाए 35 फुट के धनुष बाण से इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से 70 फीट के रावण के पुतले का आग लगा कर राख किया जाएगा। इसमें बुराई का प्रतीक रावण का पुतला जलकर राख होगा तो सच्चाई पर जीत दिलवाने वाले धनुष बाण को लोगों के बीच रखा जाएगा। रोहित शर्मा ने बताया कि जबसे रामलीला शुरू हुई है तबसे उनके क्लब की स्टेज को यह धनुष बाण सुशोभित कर रहा है। सोमवार को मंच पर हनुमान जी द्वारा अशोक वाटिका उजाड़ने का सीन दर्शाया गया। वाटिका उजाड़ने के बाद बजरंग बली को पकड़कर मेघनाथ रावण के दरबार में पेश करते हैं। यहां पर उनकी पूंछ का आग लगा दी जाती है। इसके बाद पवन पुत्र हनुमान लंका को जला देते हैं। हनुमान का रोल मोनू मेहरा और मेघनाथ का जस्सी ने अदा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed